अनुमंडलीय अस्पताल बरही में टीबी उन्मूलन को लेकर हुई बैठक

निक्षय एप पर दिया गया प्रशिक्षण

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बरही, हजारीबाग, झारखंड:- बीते दिन अनुमंडलीय अस्पताल बरही में टीबी उन्मूलन एवं लक्ष्य प्राप्ति को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अस्पताल के डीएस डॉ. प्रकाश ज्ञानी ने की। कार्यक्रम में बरही एवं पदमा प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (सीएचओ), एएनएम, सहिया साथी एवं बीटीटी ने भाग लिया। बैठक में जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. आर.के. जायसवाल, एसटीएस जयराम कुमार एवं विवेक कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
 
इस दौरान टीबी उन्मूलन अभियान की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई तथा निर्धारित लक्ष्य को समय पर प्राप्त करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण सत्र में निक्षय एप के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।स्वास्थ्यकर्मियों को बताया गया कि किस प्रकार टीबी मरीजों का पंजीकरण, उपचार की निगरानी एवं रिपोर्टिंग निक्षय एप के माध्यम से की जानी है, ताकि सभी मामलों का सही एवं समयबद्ध रिकॉर्ड संधारित हो सके।
 
डीएस डॉ. प्रकाश ज्ञानी ने कहा कि टीबी एक गंभीर लेकिन पूर्णतः इलाज योग्य बीमारी है। उन्होंने सभी स्वास्थ्यकर्मियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य करते हुए संदिग्ध मरीजों की पहचान करें और उन्हें शीघ्र जांच एवं उपचार से जोड़ें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हम सबका लक्ष्य बरही को टीबी मुक्त बनाना है और इसके लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है। बैठक में बिजेंद्र कुमार, मोजहिर एहसान, सुधांशु, संतोष कुमार, इरशाद आलम एवं बैम गौतम कुमार, कुलदीप कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे। अंत में सभी को अभियान को गति देने एवं शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति का संकल्प दिलाया गया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें