दारू प्रखंड के बडवार बिरहोर टोला में लगेंगी 30 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगेंगी

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बोकारो, झारखंड:- बोकारो की सीएसआर पहल से आदिम जनजाति बिरहोर समुदाय में खुशी आकांक्षी जिला हजारीबाग के दारू प्रखंड अंतर्गत ग्राम बडवार स्थित बिरहोर टोला में ओएनजीसी की सीबीएम परिसंपत्ति, बोकारो द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व सीएसआर मद से 30 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना को लेकर ग्रामीणों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में समुदाय की सहमति से लाइट लगाए जाने वाले स्थानों का चयन किया गया। यह पहल विशेष रूप से आदिम जनजाति बिरहोर समुदाय की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर की जा रही है।
 
बैठक के दौरान स्थानीय स्कूल बिरहोर टोला के प्रधानाध्यापक बिरेन्द्र कुमार, हस्तशिल्प विकास संस्थान, हजारीबाग के कोषाध्यक्ष संजय गोप सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्य दयानंद कालुंडिया महाप्रबंधक, मानव संसाधन, डॉली कुमारी उप महाप्रबंधक मानव संसाधन एवं समन्वयक, सीएसआर,  शशि कुमार वरिष्ठ राज्य भाषा पदाधिकारी एवं एफपीआर, सीएसआर तथा चन्दना चालसी एचआर, सीएसआर के दिशा निर्देशन में संपादित किया जा रहा है।
 
बैठक में चमेली देवी, अजय बिरहोर, मनोज बिरहोर, बद्री बिरहोर, टहल बिरहोर, दशरथ बिरहोर, अनीता कुमारी, कार्तिक बिरहोर, सनोज बिरहोर, विजय बिरहोर, छोटू बिरहोर, रिसू बिरहोर, उषा देवी सहित लगभग 60 से अधिक ग्रामीणों ने भाग लेकर योजना का चयन किया। ग्रामीणों ने बताया कि टोला में बिजली की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण रात्रि में जंगली जानवरों विशेषकर हाथी, सियार एवं भालू का खतरा बना रहता है।
 
हाल के समय में हाथियों की आवाजाही बढ़ने से भय का वातावरण है। सोलर स्ट्रीट लाइट लगने से रात्रि में आवागमन सुरक्षित होगा तथा वन्यजीवों के खतरे से काफी हद तक राहत मिलेगी। इस पहल से बिरहोर समुदाय में उत्साह और खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने ओएनजीसी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें