संबंधित खबरें
15 मार्च तक रजिस्ट्री नहीं तो पी0एम0 किसान सम्मान निधि नहीं
अन्य योजनाओं से भी वंचित होगे किसान
ब्यूरो प्रयागराज। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर से फार्मर रजिस्ट्री के प्रचार- प्रसार हेतु 08 प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया जो जनपद के सभी आठ तहसीलों के विकासखंडों एवं विभिन्न ग्राम पंचायतों में सभी किसानों की फार्मर आई0डी0 बनाए जाने हेतु प्रचार-प्रसार का कार्य करेंगी। फार्मर रजिस्ट्री/आई0डी0 बनाने हेतु जनपद के सभी ग्रामों में राजस्व, कृषि, सहकारिता, पंचायती राज, खाद्य विभाग, सहज जन सेवा केन्द्रों, आपूर्ति विभागों के क्षेत्रीय कर्मचारी उपस्थित होकर कृषको की फार्मर रजिस्ट्री/आई0डी0 बनाने का कार्य कर रहे है।
जनपद के सभी कृषको से अपील है कि अपने नजदीकी CSC जन सेवा केन्द्र अथवा पंचायत भवन पर आधार कार्ड एवं खतौनी के साथ उपस्थित होकर फार्मर रजिस्ट्री/आई0डी0 बनवा ले ताकि उनको सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ मिल सके।फार्मर रजिस्ट्री नहीं बनवाने पर पी0एम0 किसान, खाद, बीज, राशन, के0सी0सी0, कृषि यंत्र की सुविधायें प्राप्त नहीं होगी। अतः 15 मार्च 2026 से पूर्व फार्मर रजिस्ट्री अवश्य करा ले। लेकिन कई पंचायत भवनों पर न तो पंचायत सहायक आते है न लेखपाल और सचिव आते है ऐसे में किसान कहा से रजिस्ट्री कराए यह बड़ा सवाल होता है।

Comments