गृह मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी के मामले में पेशी पर पहुंचे राहुल गांधी

रामचेत मोची के परिजनों से मिले राहुल

राजकुमार यादव Picture
Published On

सुल्तानपुर 

गृह मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी सुल्तानपुर की MP/MLA कोर्ट में शुक्रवार को पेश हुए। उनके वकील के मुताबिक, राहुल ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया। उन्होंने कहा कि यह केस राजनीतिक दुर्भावना के तहत दर्ज कराया गया है। इसमें कोई ठोस आधार नहीं है।

राहुल करीब 25 मिनट तक कोर्ट में रहे और अपना बयान दर्ज कराया। मामले की अगली सुनवाई 9 मार्च को होगी। कोर्ट में मौजूद वकीलों के अनुसार, कोर्ट पहुंचने पर राहुल ने जज को हाथ जोड़कर प्रणाम किया। सुनवाई पूरी होने के बाद उन्होंने जज को मुस्कुराते हुए धन्यवाद भी कहा।

यहां से राहुल गांधी का काफ़िला एकाएक फिर कूरेभार थाना क्षेत्र के विधायक नगर चौराहे पर रामचेत मोची की दुकान पर रुके। यहां उन्होंने उनके पुत्र राघव राम से मुलाक़ात किया कुर्सी पर बैठे राघव की बेटी को गोद में बैठाकर उसकी चोट देखा और पांच मिनट बाद निकल लिए। रामचेत की तीन महीने पहले कैंसर से मौत हो गई थी। रामचेत वही मोची थे, जिनकी दुकान पर एक साल पहले राहुल ने जूते सिले थे। बाद में उन्हें सिलाई मशीन भेजी थी।

सदन में CM योगी का बड़ा बयान: “अब ना कर्फ्यू है, ना दंगा… यूपी में सब चंगा है” Read More सदन में CM योगी का बड़ा बयान: “अब ना कर्फ्यू है, ना दंगा… यूपी में सब चंगा है”

WhatsApp Image 2026-02-20 at 12.41.41 (2)
रामचेत मोची के परिजनों से मुलाकात करते राहुल गाँधी

राहुल सुबह 9 बजे दिल्ली से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे थे। वहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। करीब साढ़े 10 बजे कोर्ट पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने ‘राहुल जिंदाबाद’ के नारे लगाए। माला पहनाने की कोशिश की गई, लेकिन राहुल ने मना कर दिया और मुस्कुराते हुए कोर्ट के अंदर चले गए।

बरेली में अलंकार अग्निहोत्री ने नई राष्ट्रीय पार्टी बनाने का किया ऐलान, बोले- 60% भाजपाई संपर्क में Read More बरेली में अलंकार अग्निहोत्री ने नई राष्ट्रीय पार्टी बनाने का किया ऐलान, बोले- 60% भाजपाई संपर्क में

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें