नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
धोखाधड़ी : अपने ही पैसे मांगने पर परिवार को जान से मारने की धमकी
पीड़ित परिवार मुख्यमंत्री, पुलिस कमिश्नर व पुलिस आयुक्त से अपनी सुरक्षा व न्याय की उम्मीद लगा रही
प्रयागराज : प्रयागराज के चार्ज टाउन थाना स्थित अल्लापुर निवासी सत्य प्रकाश त्रिपाठी,(उम्र लगभग 65 वर्ष) अपने परिवार के साथ अल्लापुर अपने निवास में रहते है। उनके दोनों बेटे पेशे से इंजीनियर है और बाहर अपने-अपने परिवार के साथ रहते है और अपनी रोजी रोटी में लगकर अपना जीवन यापन कर रहे है। सत्य प्रकाश त्रिपाठी के तीन भाई है। तीनों लोगों का आपसी बटवारा भी पिता के जीवन काल के दौरान ही पृथक रूप से हो चुका था और सब अपने-अपने हिस्से की जमीन पर कब्जा भी है। बड़े भाई विजय प्रकाश त्रिपाठी पेशे से अधिवक्ता है और दूसरे नंबर पर सत्य प्रकाश त्रिपाठी व तीसरे नंबर पर आनंद प्रकाश त्रिपाठी उर्फ पंकज है।
छोटे भाई आनंद प्रकाश उर्फ पंकज ने सत्य प्रकाश से और उनके बड़े पुत्र अनुराग त्रिपाठी से नेट बैंकिंग के माध्यम से थोड़ा- थोड़ा करके छ: लाख रुपये से ऊपर की धनराशि ले ली है तथा अब धनराशि वापस न करना पड़े इसलिए तरह तरह के हथकंडे अपना रहे है और सत्य प्रकाश व उनके परिवार के लोगों को डरा धमका रहे है तथा सोसल मीडिया (फेसबुक,व्हाट्सएप) के माध्यम से भी बदनाम कर रहे है।
विगत 6 फरवरी 2026 को 8 बजे के लगभग सत्य प्रकाश ने अपने छोटे भाई आनंद प्रकाश उर्फ पंकज से जब पैसे की मांग की तो वह नाराज हो गए और आग बबूला हो उठे और रात के करीब 10 बजे ही अपने बेटे सोमेश्वर नाथ उर्फ सोमू के साथ सत्य प्रकाश के घर के सामने हाथ में लोहे की रॉड और हथियार लेकर आ गए और जान से मारने की धमकी देने लगे और पैसा न देने की बात कहने लगे। फिर आनन फानन में सत्य प्रकाश ने तुरंत ही 112 नम्बर डायल कर पुलिस को बुलाया और अगर थोड़ा सा भी विलंब होता तो शायद प्रयागराज में एक बड़ी घटना को और अंजाम दे दिया जाता। इस घटना से सत्य प्रकाश त्रिपाठी का पूरा परिवार भयभीत है और मुख्यमंत्री जी से न्याय की उम्मीद कर रही है।
वहीं सत्य प्रकाश त्रिपाठी जो कि वॉलीबाल खेल के पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी भी रहे है और आई.टी.आई नैनी कंपनी से अभियंता के पद से सेवानिवृत्त हो चुके है,उन्होंने थाना जार्ज टाउन में पुलिस आयुक्त प्रयागराज और पुलिस कमिश्नर प्रयागराज को भी लिखित शिकायत दर्ज करके एफआईआर की मांग की है। आनंद प्रकाश उर्फ पंकज के खिलाफ मिर्ज़ापुर में एक धोखाधड़ी के प्रकरण में भी चार्जशीट पूर्व से ही न्यायालय द्वारा प्रेसित किया जा चुका है।
सत्य प्रकाश का कहना है कि उनके छोटे भाई ने उस समय पैसा उधार लिया और अब मांगने पर हमारे पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे है तथा विवाद को घरेलू विवाद की तरफ मोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस तरह उनका पूरा परिवार इस घटना से पूरी तरह से डरा हुआ है और मुख्यमंत्री जी से न्याय की उम्मीद कर रहा है।।

Comments