वृद्ध की हत्या, पत्नी हिरासत में, जांच में जुटी पुलिस

घर का दरवाजा अंदर से था बंद,

राजकुमार यादव Picture
Published On

पीआरवी टीम दीवार फांदकर अंदर गई

 

डीएम-एसपी की अध्यक्षता में यूपी बोर्ड परीक्षा की प्रशिक्षण बैठक सम्पन्न Read More डीएम-एसपी की अध्यक्षता में यूपी बोर्ड परीक्षा की प्रशिक्षण बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी बी.एन. सिंह का विकास भवन में औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश Read More जिलाधिकारी बी.एन. सिंह का विकास भवन में औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश

मौके पर पहुंची पुलिस

सुल्तानपुर के कुड़वार थानाक्षेत्र स्थित मीरापुर गांव में शनिवार को एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राम तेज के रूप में हुई है। उनका शव घर के पीछे बाउंड्रीवॉल के पास खून से लथपथ मिला।

 

 

राम तेज अपने घर में अकेले रहते थे। उनकी बेटी की शादी हो चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार, उनकी पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। शनिवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने घर के पीछे खून फैला देखा, जिसके बाद राम तेज का शव बरामद हुआ। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

लोकतंत्र की निर्णायक घड़ी या कट्टरपंथ की दस्तक Read More लोकतंत्र की निर्णायक घड़ी या कट्टरपंथ की दस्तक

सूचना मिलते ही कुड़वार पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित किया। पुलिस ने शव के पास से एक ईंट और एक कुल्हाड़ी बरामद की है। आशंका है कि इन्हीं हथियारों से बुजुर्ग पर हमला किया गया।

पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि घटना के समय घर में कौन-कौन मौजूद था और क्या कोई पारिवारिक विवाद था।

सीओ सिटी सौरभ सामंत ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पीआरवी को सूचना मिली थी कि 65 वर्षीय राम तेज कोरी आज घर से बाहर नहीं निकले हैं और दरवाजा अंदर से बंद है। पीआरवी टीम ने दीवार फांदकर घर में प्रवेश किया, जहां राम तेज कोरी मृत अवस्था में पाए गए।

सीओ सामंत ने बताया कि राम तेज कोरी ने पिछले साल एक 45 वर्षीय महिला को अपनी पत्नी के रूप में रखा था, जो सड़कों पर घूमती रहती थी। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया गया है और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार