बरेली में अलंकार अग्निहोत्री ने नई राष्ट्रीय पार्टी बनाने का किया ऐलान, बोले- 60% भाजपाई संपर्क में

बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप 2019 बैच के PCS अधिकारी रहे हैं अग्निहोत्री अपनी बिरादरी के लोगों को दी नसीहत

Swatantra Prabhat Picture
Published On

बरेली।

निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने रविवार को बरेली में समर्थकों के बीच नई राष्ट्रीय पार्टी बनाने की घोषणा की। उन्होंने मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था को पूरी तरह ध्वस्त बताते हुए भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा और दावा किया कि बीजेपी का कोर वोटर अब उससे अलग हो चुका है।

कैंट क्षेत्र स्थित परशुराम धाम में दर्शन-पूजन के बाद समर्थकों की भारी भीड़ के बीच उन्होंने शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए अग्निहोत्री ने कहा कि पार्टी निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 25 दिनों के भीतर नई राष्ट्रीय पार्टी का गठन कर लिया जाएगा।

25 दिन में बनेगी पार्टी, प्रक्रिया शुरू

अलंकार अग्निहोत्री ने बताया कि उनकी पार्टी स्थानीय नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर की होगी। इसके लिए चुनाव आयोग में आवेदन, पार्टी का नाम, संविधान और घोषणापत्र तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकीलों से भी सलाह ली जा रही है।

असम में डबल इंजन सरकार को खींचने के लिए रथी -महारथियों के उमड़ी भीड़ Read More असम में डबल इंजन सरकार को खींचने के लिए रथी -महारथियों के उमड़ी भीड़

उन्होंने दावा किया कि पार्टी से जुड़ने के लिए जारी ईमेल आईडी पर बड़ी संख्या में आवेदन आ रहे हैं, जिनमें से लगभग 60 प्रतिशत आवेदन बीजेपी से जुड़े लोगों के हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी के कई पदाधिकारी भी उनके संपर्क में हैं।

'किडनी मंडी' में  पांच से 10 लाख में खरीदते, एक करोड़ तक में बेचते Read More 'किडनी मंडी' में  पांच से 10 लाख में खरीदते, एक करोड़ तक में बेचते

बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

अपने संबोधन में अग्निहोत्री ने कहा कि बीजेपी ने अपने कोर वोटरों की अनदेखी की है। SC-ST एक्ट में किए गए बदलाव को लेकर उन्होंने सरकार पर सनातन समाज से धोखा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने जनरल और ओबीसी वर्ग की भावनाओं को नजरअंदाज किया है।

दिल्ली हाई कोर्ट ने भारतीय सेना में भ्रष्टाचार के आरोपों पर याचिका Read More दिल्ली हाई कोर्ट ने भारतीय सेना में भ्रष्टाचार के आरोपों पर याचिका

उन्होंने बीजेपी को “छद्म सनातनी” बताते हुए हिंदू-मुस्लिम राजनीति के जरिए “डिवाइड एंड रूल” की नीति अपनाने का आरोप लगाया। साथ ही केंद्र सरकार पर देश को तोड़ने का काम करने का आरोप भी लगाया।

अपनी बिरादरी के लोगों को दी नसीहत

अग्निहोत्री ने अपनी बिरादरी के तथाकथित सफेदपोशों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर वे पद से इस्तीफा नहीं दे सकते तो कम से कम अन्याय के खिलाफ आवाज तो उठाएं। उन्होंने चुप्पी साधने वालों पर सवाल खड़े किए।

दिल्ली में रुचि तिवारी से जुड़े मामले पर दुख जताते हुए उन्होंने कहा कि देश पीड़िता के साथ खड़ा है और न्याय मिलना चाहिए।

 

2019 बैच के PCS अधिकारी रहे हैं अग्निहोत्री

गौरतलब है कि अलंकार अग्निहोत्री 2019 बैच के PCS अधिकारी हैं और बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट (ADM) के पद पर तैनात रहे हैं। उन्होंने 26 जनवरी को UGC के विरोध में अपने पद से इस्तीफा दिया था, जिसके बाद से वे लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं।

अब उनके नई राजनीतिक पार्टी बनाने के ऐलान से प्रदेश और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है। आने वाले दिनों में उनकी पहल किस दिशा में आगे बढ़ती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

About The Author

Post Comments

Comments