बजाज हिंदुस्थान शुगर मिल गोला मे धुम्रपान से मनाया गया 29 वां वार्षिकोत्सव

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

गोला गोकरननाथ खीरी। बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल गोला मैं स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर का 29 वाँ वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। मंदिर के पुजारी सुधीर बिजल्वाण ने मुख्य यजमान चीनी मिल के यूनिट हेड राकेश यादव व  उनकी पत्नी श्रीमती शिखा यादव के द्वारा  वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन कराया गया।
 
इस अवसर पर मुख्य रूप से ए के पांडे ,पी एस चतुर्वेदी ,के के तिवारी ,पी सी गुप्ता, अजीत तिवारी, संदीप कटियार, जी एन सिंह, अखिलेश सिंह, सतीश श्रीवास्तव, राहुल मिश्रा, दीपक सिंघल, धर्मेंद्र सचान, गोपाल जायसवाल, चेतराम सिंह,   सहित श्रमिक यूनियन के पदाधिकारी नगर के गणमान्य नागरिक  उपस्थित रहे।
 
हवन पूजन एवं आरती के उपरांत सभी भक्तजनों को प्रसाद वितरित किया गया ।नगर के प्रमुख मंदिरों के पुजारियों एवं ब्राह्मणों को वस्त्र व दक्षिणा देकर भोजन कराया गया।
 

About The Author

Post Comments

Comments