आज जनपद में उपमुख्यमंत्री करेंगे भ्रमण डीएम ने मातहतों को दिए दिशा निर्देश

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

अम्बेडकरनगर।

उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार केशव प्रसाद मौर्य का दिनांक आज जनपद में भ्रमण प्रस्तावित है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे विभिन्न स्थलों पर आयोजित कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे तथा जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री प्रातः 11:00 बजे ग्राम खजुरी, विकास खंड भीटी में आयोजित ग्राम चौपाल एवं स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके उपरांत वे 11:55 बजे वहां से प्रस्थान कर निजी कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। दोपहर 13:15 बजे सर्किट हाउस, अम्बेडकरनगर पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगे। तत्पश्चात 13:50 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, अम्बेडकरनगर में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

उक्त कार्यक्रम के दृष्टिगत अनुपम शुक्ला, जिलाधिकारी, अम्बेडकरनगर ने अभिजित आर शंकर, पुलिस अधीक्षक के साथ ग्राम खजुरी, विकास खंड भीटी में आयोजित कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा आगंतुकों के बैठने की समुचित व्यवस्था, सुचारू आवागमन, सुरक्षा प्रबंध, वाहनों की व्यवस्थित पार्किंग, पेयजल उपलब्धता एवं मोबाइल टॉयलेट की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान जिलाधिकारी ने कार्यक्रम की सभी तैयारियां सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

डीएम-एसपी की अध्यक्षता में यूपी बोर्ड परीक्षा की प्रशिक्षण बैठक सम्पन्न Read More डीएम-एसपी की अध्यक्षता में यूपी बोर्ड परीक्षा की प्रशिक्षण बैठक सम्पन्न

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें