Haryana: हरियाणा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार रुपये रिश्वत लेते सेल्समैन गिरफ्तार

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत सोनीपत में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने एक कोऑपरेटिव सोसाइटी के सेल्समैन को 10 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी पर आरोप है कि उसने एक सदस्य की लोन लिमिट बढ़ाने के बदले 15 हजार की मांग की थी, जिसमें 10 हजार में सौदा तय हुआ था।

लोन लिमिट बढ़ाने के नाम पर मांगी रिश्वत

मामला Gohana के गांव भैंसवाल कलां स्थित एक कोऑपरेटिव सोसाइटी का है। यहां कार्यरत सेल्समैन सुभाष ने गांव कटवाल निवासी कुलदीप से उसकी एमसीएल (मैक्सिमम क्रेडिट लिमिट) कार्ड की सीमा बढ़ाने के बदले ₹15 हजार की मांग की थी।

शिकायतकर्ता कुलदीप की मौजूदा लोन लिमिट ₹60 हजार थी, जिसे वह बढ़ाकर करीब ₹1.5 लाख करवाना चाहता था। आरोप है कि इसी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के नाम पर रिश्वत मांगी गई।

सरोजिनी नायडू जयंती पर महिलाओं को मिला कानूनी जागरूकता का संदेश Read More सरोजिनी नायडू जयंती पर महिलाओं को मिला कानूनी जागरूकता का संदेश

एसीबी ने जाल बिछाकर किया काबू

यूं जी सी अधिनियम 2026 केंद्र सरकार अभिलंब लागू करें Read More यूं जी सी अधिनियम 2026 केंद्र सरकार अभिलंब लागू करें

शिकायत मिलने के बाद एसीबी टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी ने ₹10 हजार की रिश्वत ली, टीम ने उसे सोसाइटी कार्यालय से रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

करोलबाग में सड़क पानी और जन सुविधा कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन विधायक विषेश रवि  Read More करोलबाग में सड़क पानी और जन सुविधा कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन विधायक विषेश रवि 

डीएसपी विपिन कादियान का बयान

एसीबी डीएसपी विपिन कादियान ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है। आरोपी सुभाष के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें