अब खिलौने से ना डराओ… सास ने इतना ही कहा था, दामाद ने मार दी गोली; मौत से मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक दिल दहलाने वाली वारदात हुई है. यहां सुसराल आए एक युवक ने मामूली विवाद में अपनी सास की गोली मारकर हत्या कर दी.

Swatantra Prabhat Picture
Published On

 

पांच वर्षीय दलित बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार Read More पांच वर्षीय दलित बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है. यहां ससुराल में आए दामाद ने मामूली बात पर अपनी सास की गोली मारकर हत्या कर दी. दरअसल बहस के दौरान आरोपी ने तमंचा तान दिया था. ऐसे में सास ने भी कह दिया कि अब खिलौने से ना डराओ. यह सुनते ही शराबी दामाद आपा खो बैठा.

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक दिल दहलाने वाली वारदात हुई है. यहां सुसराल आए एक युवक ने मामूली विवाद में अपनी सास की गोली मारकर हत्या कर दी. मामला मुरादाबाद में मझोला थाना क्षेत्र में जयंतीपुर का है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृत महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है.


मझोला थाना पुलिस के मुताबिक देर रात कटघर थाना क्षेत्र के पंडित नगला में रहने वाला गुलनवाज़ अपने एक साथी के साथ यहां ससुराल आया था. किसी बात को लेकर उसकी सास रुखसाना से बहस होने लगी. देखते ही देखते मामला काफी गर्म हो गया. इतने में आरोपी ने जेब से तमंचा निकाला और अपनी सास के ऊपर तान दिया. यह देखकर महिला ने भी कह दिया कि अब खिलौना दिखाकर ना डराओ. यह सुनते ही आरोपी ने आपा खो दिया और ट्रिगर दबा दिया.

समझाने पर भड़का था आरोपी

मृतका की बेटी ने पुलिस को बताया कि उसका बहनोई नशे का आदी है. गुरुवार की शाम को वह अपने एक दोस्त के साथ आया था. यहां उसकी मां उसे समझाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन आरोपी उल्टा मां पर ही भड़क गया और तमंचा निकाल लिया. उसकी मां ने फिर उससे समझाते हुए कहा कि वह खिलौने से डराए नहीं, बल्कि अपनी आदत में सुधार करे. इसी बात पर आरोपी ने उन्हें गोली मार दी. एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह के मुताबिक आरोपी गुलनवाज की तलाश चल रही है. इसी क्रम में पुलिस ने उसके साथी को अरेस्ट कर लिया है.

बाइक की टक्कर से महिला घायल, इलाज के दौरान मौत Read More बाइक की टक्कर से महिला घायल, इलाज के दौरान मौत

तमंचा लहराते भागा आरोपी

महिला की छोटी बेटी ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि उसकी मां से बहनोई की बहस चल रही थी. इसी दौरान आरोपी बहनोई ने उसकी मां को गोली मार दिया और तमंचा लहराते हुए मौके से फरार हो गया. इसके बाद गंभीर रूप से घायल उसकी मां को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उसने बताया कि उसकी बड़ी बहन साहिबा के साथ आरोपी गुलनवाज़ की शादी करीब चार साल पहले हुई थी. शादी के बाद से ही गुलनवाज अक्सर शराब के नशे में धुत होकर मारपीट करता था. इसलिए साहिबा मायके में ही रह रही थी.

बुजुर्ग व्यक्ति की आग में जलकर मौके पर हुई मौत इलाके में मचा हड़कंप Read More बुजुर्ग व्यक्ति की आग में जलकर मौके पर हुई मौत इलाके में मचा हड़कंप

 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें