हथेली गरम, पुलिस नरम...अखिलेश यादव का यूपी  सरकार पर तीखा हमला

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

ब्यूरो प्रयागराज- 'हथेली गरम, पुलिस नरम...यह आपसे बेहतर कौन जान सकता है. हमारे PDA गठबंधन के साथ जुड़कर उत्तर प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को हरा दिया. अब इन्हें यह समझ नहीं आ रहा है कि क्या रास्ता निकालें. भाजपा बांटो और राज करो की नीति पर चल रही है. लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादी विचारधारा, सोशलिज्म, सेक्युलरिज्म के रास्ते चलकर भारतीय जनता पार्टी को हराने जा रही है.' यह बातें अखिलेश यादव ने आगरा में कहीं।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव गुरुवार को आगरा में एक शादी समारोह में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने केंद्र और यूपी सरकार के बजट पर भी हमला बोला. कहा कि यूपी के जूता कारोबारी राहत के लिए जूते तक घिस चुके हैं, लेकिन बजट से उन्हें कुछ भी नहीं मिला. न यमुना साफ हो पाई, न सड़कें सुधरीं. आगरा की जनता जाम में फंसी है।

अखिलेश यादव ने कहा कि चाहे पॉल्यूशन का सवाल हो, महंगाई का सवाल हो, बेरोजगारी का सवाल हो, बजट से किसी को राहत नहीं मिली. जनता को रोजगार और इलाज देने में सरकार नाकाम है. बिजली महंगी, स्वास्थ्य सेवाएं ठप्प हैं. आगरा के आलू किसानों को भी कुछ नहीं मिला।

अखिलेश यादव ने कहा कि तमाम ऐसे भूमाफिया हैं, जिन्हें भाजपा ने पैदा किए हैं. डेवलपमेंट अथॉरिटी हो या सफाई वाली संस्था कुछ चुनिंदा लोगों को ही फायदा पहुंचाया जा रहा है. आम आदमी पीछे है।

गोमिया में हाथियों का कहर जारी Read More गोमिया में हाथियों का कहर जारी

अमेरिका के साथ जो ट्रेड डील हुई है, उससे अमीर और अमीर होगा. गरीब और भी गरीब होता जाएगा. जनता सब देख रही है. अमेरिकी डील से इन्होंने पूरा बाजार सौंप दिया है. अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि कौन-कौन से प्रोडक्ट अमेरिका से आएंगे।

Haryana: हरियाणा शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी, 150 PGT जल्द बनेंगे प्रिंसिपल Read More Haryana: हरियाणा शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी, 150 PGT जल्द बनेंगे प्रिंसिपल

अखिलेश यादव ने कहा कि आज देखिए क्या हालत है. आगरा में मेयर, विधायक, सांसद बीजेपी के हैं. प्रदेश और केंद्र में सरकार बीजेपी की है. लेकिन पानी तक शुद्ध नहीं मिल रहा है।

आज शाहगंज थाना शाहगंज इलेक्ट्रिक मार्केट में चला बुलडोजर Read More आज शाहगंज थाना शाहगंज इलेक्ट्रिक मार्केट में चला बुलडोजर

अखिलेश ने कहा कि जो हमारा पीडीए का गठबंधन है. उप्र की जनता ने पीडीए के साथ जुड़कर भाजपा को हटा दिया. भाजपा को समझ नहीं आ रहा है. इसलिए, भाजपा अब अंग्रेजों के डिवाइड-एंड-रूल पर काम कर रही है. इसके बावजूद हम भाजपा को हराने जा रहे हैं।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें