बंशीधर तंबाकू' मालिक के बेटे को गिरफ्तारी के कुछ ही घंटे बाद मिली जमानत

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

ब्यूरो प्रयागराज । बंशीधर तंबाकू मालिक के बेटे को गिरफ्तारी के कुछ ही घंटे बाद मिली जमानत उत्तर प्रदेश के कानपुर कोर्ट ने शिवम मिश्रा को जमानत दी। शिवम मिश्रा एक लोकल तंबाकू व्यापारी के बेटे और बंशीधर तंबाकू के मालिक हैं।

शिवम मिश्रा को इस हफ्ते की शुरुआत में हुए हाई-प्रोफाइल लैंबॉर्गिनी क्रैश के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। इस क्रैश में कई लोग घायल हो गए। कोर्ट ने पुलिस की 14 दिन की ज्यूडिशियल रिमांड की अर्जी खारिज की। इसलिए शिवम को ₹20,000 के पर्सनल बॉन्ड पर रिहा कर दिया गया।

9 फरवरी को कानपुर पुलिस ने अनजान व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज की थी, जब VIP रोड इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने पैदल चलने वालों और गाड़ियों को टक्कर मार दी थी। इन आरोपों में लापरवाही और रैश ड्राइविंग, जान को खतरे में डालना और खतरनाक तरीकों से चोट पहुंचाना शामिल है। क्रैश में छह लोग घायल हो गए और पुलिस को शक है कि इस घटना में मिश्रा का मुख्य रोल है। उन्हें गुरुवार सुबह ही गिरफ्तार किया गया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें