सरोजिनी नायडू जयंती पर महिलाओं को मिला कानूनी जागरूकता का संदेश

मातृभूमि फाउंडेशन ने केबी वीमेंस कॉलेज में चलाया लीगल एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन अभियान

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

हजारीबाग, झारखंड:- महान स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रसिद्ध कवयित्री सरोजिनी नायडू की जयंती के अवसर पर मातृभूमि फाउंडेशन द्वारा केबी वीमेंस कॉलेज परिसर में “लीगल एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सामाजिक रूप से सशक्त बनाना था।
 
कार्यक्रम में महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा कानून, घरेलू हिंसा, संपत्ति अधिकार, शिक्षा एवं न्याय तक पहुंच जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। आयोजन में छात्राओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, हजारीबाग रंजीत कुमार उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में तन्वी (विशेष न्यायाधीश, भूमि अधिग्रहण) तथा गौरव खुराना (डीएलएसए सचिव) शामिल रहे। कॉलेज के प्राचार्य मुकुल कुमार भी मंच पर मौजूद रहे। सभी अतिथियों का स्वागत बुके एवं मोमेंटो देकर किया गया।
 
महिलाओं का सशक्तिकरण कानूनी जागरूकता से संभव : रंजीत कुमार
मुख्य अतिथि रंजीत कुमार ने अपने संबोधन में मातृभूमि फाउंडेशन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण तभी पूर्ण होगा जब वे अपने अधिकारों और कानूनों की सही जानकारी रखें। उन्होंने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने और अन्य महिलाओं को भी जागरूक करने का संदेश दिया।
 
कार्यक्रम का संचालन सरिता झा ने किया, जबकि संस्था की कोर मेंबर अनमोल उपाध्याय ने प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से महिलाओं के अधिकारों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक-सह-निदेशक दीपक कुमार, सह-संस्थापक सौरव तिवारी सहित कई कोर मेंबर एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन जया पाठक द्वारा धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें