नाबालिग वाहन चालकों के आतंक से लीलती ज़िंदगियाँ

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

भारत में नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाने से होने वाली दुर्घटनाओं का ग्राफ प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इन दुर्घटनाओं में लगभग 50% मौतें स्वयं नाबालिग बच्चों की होती हैंजो शासन-प्रशासन और अभिभावकों के लिए गंभीर चिंतन का विषय है । नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने की समस्या किसी एक राज्य तक सीमित नहीं हैबल्कि यह पूरे देश की प्रमुख समस्या बन चुकी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ही नहींबल्कि देश के सभी महानगरनगरकस्बेगाँव और यहाँ तक कि गलियों के निवासी भी इस समस्या से त्रस्त हैं।

आज देश के किसी भी हिस्से में देख लेंअधिकतर नाबालिग बच्चे महंगी बाइकें और बड़ी कारें बेखौफ होकर तेज रफ्तार में दौड़ाते नजर आ जाते हैं। कानून के अनुसार नाबालिग द्वारा वाहन चलाना अपराध की श्रेणी में आता हैइसके बावजूद समाज स्वयं अपने बच्चों को इस अपराध की ओर धकेल रहा है। वहीं व्यवस्था बनाए रखने वाले जिम्मेदार अधिकारी भी अक्सर इस पर कठोर कार्रवाई करने के बजाय नजरअंदाज कर देते हैंजिससे दुर्घटनाओं में नाबालिगों की जान जाने के मामले बढ़ते जा रहे हैं।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा 199A के अनुसार नाबालिग द्वारा वाहन चलाना दंडनीय अपराध है। इसके लिए संबंधित वाहन मालिक या अभिभावक को तीन वर्ष तक की सजा का प्रावधान है। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति यह है कि अब तक कितने अभिभावकों को वास्तव में सजा हुई हैयह स्वयं एक प्रश्न है। यदि कुल दुर्घटनाओं के 25% मामलों में भी अभिभावकों को सजा मिली होतो यह बड़ी बात होगी । देश को नाबालिग वाहन चालकों के आतंक से बचाने के लिए केंद्रराज्य और जिला प्रशासन को कठोर एवं सख्त रुख अपनाना होगा। जो भी नाबालिग वाहन चलाते पाए जाएँउनके अभिभावकों या संबंधित वाहन मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए तथा जुर्माने की राशि में वृद्धि की जानी चाहिए।

यदि अभिभावक शासकीय सेवा में हों तो उनकी वेतन वृद्धि रोकी जाएऔर यदि वे शासकीय सेवा में नहीं हैं तो उन्हें मिलने वाली सरकारी योजनाओं के लाभ अस्थायी रूप से बंद किए जाएँ। जब तक कठोर आर्थिक दंड और सुविधाओं पर प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगातब तक यह समस्या समाप्त नहीं होगी । नाबालिग वाहन चालकों के इस बढ़ते आतंक को समाप्त करने के लिए केंद्र एवं सभी राज्य सरकारों को एक्शन मोड में आकर ठोस और सख्त कदम उठाने होंगे। तभी परिवारों के चिराग और निर्दोष नागरिकों की जिंदगियाँ सुरक्षित रह पाएँगीअन्यथा बरती गईतो यह रफ्तार का रोमांच” मासूम जिंदगियों को लीलता रहेगा। कानून का भयसामाजिक जागरूकता और अभिभावकों की जिम्मेदारीइन तीन स्तंभों पर ही इस समस्या का स्थायी समाधान संभव है। अन्यथासड़कों पर यह अराजकता यूं ही निर्दोष जिंदगियों को निगलती रहेगी।

जाति जन्म से तय होती है, विवाह या धर्म परिवर्तन से नहीं बदलती: इलाहाबाद हाईकोर्ट Read More जाति जन्म से तय होती है, विवाह या धर्म परिवर्तन से नहीं बदलती: इलाहाबाद हाईकोर्ट

अरविंद रावल

महाशिवरात्रि, शिवत्व और सृष्टि चक्र के अधिपति महादेव की अनंत महिमा Read More महाशिवरात्रि, शिवत्व और सृष्टि चक्र के अधिपति महादेव की अनंत महिमा

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार