नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
दिव्यांग वृद्व व्यक्ति की तालाब में मिला शव
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़-बढ़नी हाइवे मार्ग के दक्षिण शौच के दौरान पैर फिसलने से एक दिव्यांग वृद्ध की तालाब में गिरने से उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया और पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक की पहचान राममिलन चौधरी पुत्र मल्हू 70 वर्ष नगर पंचायत शोहरतगढ़ के वार्ड नंबर 7 सुभाष नगर (मेढ़वा) निवासी के रूप में हुई है।
स्वजन के अनुसार वह गुरुवार की सुबह गांव के दक्षिण तरफ शौच करने तालाब के पास गये थे वह एक पैर से दिव्यांग थे पैर फिसलने से वह तालाब मे गिर गये जिससे डूबकर उनकी मृत्यु हो गई।गांव के कुछ लोग सुबह अपने पालतू पशुओं को चरा रहे थे कि तालाब में एक शव देख शोर मचाया इतने में वहां भीड़ इकठ्ठा हो गई।स्वजन घटनास्थल पर पहुंच शव की पहचान की। शव देख घर में कोहराम मच गया।
थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि परिजन के अनुसार वह सुबह तालाब के पास शौच के लिए गये हुए थे। वह एक पैर से दिव्यांग थे।पैर फिसल जाने पर वह तालाब में गिर गये।शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Comments