नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
जुआरी फॉर्म हब की तरफ से जय किसान जंक्शन, सिकंद्राबाद में किसानों एवं उनके परिवारजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया
नीमगांव खीरी- इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर सम्पूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा उपलब्ध कराना तथा निःशुल्क दवाइयों का वितरण करना था। शिविर के दौरान 230 से अधिक किसानों और उनके परिवार के सदस्यों की स्वास्थ्य जांच की गई और आवश्यक दवाइयां निःशुल्क प्रदान की गईं।
शिविर में , पीलीभीत, उत्तर प्रदेश से आए दो विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं, जिनमें एक जनरल फिजिशियन तथा दूसरे नेत्र रोग विशेषज्ञ (ऑफ्थैल्मोलॉजिस्ट) शामिल थे। चिकित्सकों द्वारा सामान्य स्वास्थ्य जांच, शुगर एवं बीपी जांच के साथ-साथ नेत्र परीक्षण भी किया गया।जुआरी फॉर्म हब की इस पहल को स्थानीय किसानों एवं उनके परिवारों से सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई। संस्था भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक एवं स्वास्थ्य कल्याण कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण समुदायों के समग्र विकास हेतु निरंतर प्रयासरत है।

Comments