संबंधित खबरें
चलती कार पर गिरा पोल, सपा नेता की दर्दनाक मौत
प्रतापगढ़। जनपद के अंतू थाना क्षेत्र के बाबूगंज बाजार में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में सपा नेता व ठेकेदार लालबहादुर यादव की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब वह अपनी कार से बाबूगंज से प्रतापगढ़ की तरफ जा रहे थे। बताया जा रहा है कि बाबूगंज स्थित पेट्रोल पंप पर भारत पेट्रोलियम की ओर से कंपनी का पोल लगाया जा रहा था। इसके लिए गाजियाबाद के सक्षम सिंह प्राइवेट लिमिटेड को ठेका दिया गया था।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ठेकेदार की लापरवाही के चलते भारी पोल अचानक चलती कार पर गिर पड़ा।
हादसा इतना भीषण था कि लालबहादुर यादव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और टाउन एरिया अंतू बाबूगंज में शोक की लहर दौड़ गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव घर पहुंचा, परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Comments