बलरामपुर में 48 केंद्रों पर गेहूं खरीद होगी:चार एजेंसियों को जिम्मेदारी

पिछले साल से 7 केंद्र कम 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बलरामपुर जिले में धान खरीद प्रक्रिया जारी रहने के बीच अब गेहूं खरीद की तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। इस बार किसानों से गेहूं की सरकारी खरीद के लिए कुल 48 क्रय केंद्र स्थापित किए जाएंगे। पिछले वर्ष 55 केंद्र संचालित किए गए थे, जिससे इस बार सात केंद्रों की कमी की गई है।गेहूं खरीद की जिम्मेदारी चार प्रमुख एजेंसियों को सौंपी गई है। खाद्य विपणन विभाग 14 केंद्रों का संचालन करेगा, जबकि पीसीएफ को सर्वाधिक 18 केंद्रों की जिम्मेदारी दी गई है। यूपिनास 15 केंद्रों पर
खरीद करेगा और भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) एक केंद्र का संचालन करेगा।
 
प्रभारी जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी उमेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि तीनों मंडी समितियों में क्रय केंद्र खोले जाएंगे, जिससे किसानों को अपनी उपज बेचने में सुविधा होगी। मंडी समिति भगवतीगंज में तीन, पचपेड़वा में दो और तुलसीपुर में चार क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं।इनके अतिरिक्त, जैतापुर, उतरौला, हरैया सतघरवा, कुडऊ बौड़ीहार, ललिया, विशुनीपुर, श्रीनगर, मथुरा, सरकहवा, बरगदही, कौवापुर, तुलसीपुर, गैसड़ी, लौकहवा (दो केंद्र), पचपेड़वा एट शंकरपुर, पचपेड़वा एट भगवानपुर, लक्ष्मीनगर एट पोखरभिटवा, खरदौरी, अचलपुर परसिया, बैरिया सुर्जनपुर, अलाउद्दीनपुर, क्रय-विक्रय समिति भगवतीगंज और बसंतपुर में भी गेहूं की खरीद की जाएगीप्रशासन का दावा है कि इस बार खरीद व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित बनाया गया है। इसका उद्देश्य किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ समय पर दिलाना और उन्हें अनावश्यक भटकने से बचाना है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे समय पर अपना पंजीकरण कराएं और अपनी उपज निर्धारित केंद्रों पर ही लाएं।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार