उ. प्र. कांग्रेस कमेटी (विधि विभाग )  ने जारी किया प्रदेश कार्यकारिणी 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

ब्यूरो प्रयागराज। आज उ.प्र.कांग्रेस कमेटी(लीगलसेल ) ने  अपनी भारी भरकम प्रदेश कार्य कारिणी. कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की संस्तुति से लीगल सेल के प्रदेश चेयरमैन आसिफ रिज़वी "रिंकू " के द्वारा जारी किया lप्रदेश कमेटी में हाईकोर्ट,इलाहाबाद  के अधिवक्ता हरिश्चंद्र दूबे, रविंद्र सिंह अविनाश वर्मा समेत 22 उपाध्यक्ष, 35 महासचिव, 97 सचिवों की भारी भरकम कार्य कारिणी घोषित कियाl प्रदेश कार्यकारिणी के साथ साथ पार्टी ने जिला अध्यक्षों, महानगर अध्यक्षों एवं 17 प्रदेश कॉर्डिंनेटरों की सूची भी जारी किया l
 
सूची जारी करते हुए कांग्रेस लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष आसिफ रिजवी ने कहा की पार्टी द्वारा घोषित नई कार्यकारणी में काफ़ी संघर्ष शील संगठित व प्रतिभा शाली कांग्रेस विचारधारा से जुड़े अधिवक्ता  साथियों का स्थान दिया गया है lउन्होंने विश्वास व्यक्त किया की नये पदाधिकारी पूरी तन्मयता से पार्टी की विचारधारा को मजबूती प्रदान करेंगे l जिससे कांग्रेस पार्टी को और मजबूती प्राप्त होगी lमहानगर कांग्रेस कमेटी, प्रयागराज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप नारायण द्विवेदी ने सभी नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों को बधाई दिया और आशा व्यक्त किया की  निश्चित रूप से  कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्राप्त होगी l

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें