नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी गिरफ्तार

रेहरा बाजार पुलिस की कार्रवाई, न्यायालय भेजा गया अभियुक्त

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

बलरामपुर- थाना रेहरा बाजार पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी उतरौला के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना रेहरा बाजार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए संबंधित मुकदमे के आरोपी को गिरफ्तार किया।
 
पुलिस के अनुसार थाना रेहरा बाजार में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 46/2026, धारा 87/137(2) बीएनएस से जुड़े मामले में वांछित चल रहा अभियुक्त सचिन वर्मा पुत्र रक्षाराम वर्मा, निवासी जनकपुरवा मौजा बैरिया सुर्जनपुर, को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक पूछताछ कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया। गिरफ्तारी कार्रवाई में उपनिरीक्षक प्रभात पाल, हेड कांस्टेबल आदित्य राय तथा महिला कांस्टेबल अर्चना दीक्षित की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि नाबालिगों से संबंधित अपराधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें