नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
ख़बर का असर: मलिहाबाद–मोहन मार्ग पर निर्माण कार्य में आई तेजी, PWD ने लगाए संकेतक बोर्ड
............मलिहाबाद-मोहान मार्ग: निर्माण की लापरवाही बनी मौत का जाल, रात में गड्ढों में गिर रहे वाहन, शीर्षक से प्रकाशित हुई थी खबर
मलिहाबाद। जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। स्वतंत्र प्रभात द्वारा मलिहाबाद–मोहन मार्ग पर चल रहे चौड़ीकरण कार्य में लापरवाही और संकेतक बोर्डों के अभाव की खबर प्रकाशित किए जाने के बाद लोक निर्माण विभाग (PWD) हरकत में आ गया है।
अब विभाग द्वारा निर्माण स्थल पर आवश्यक संकेतक बोर्ड लगाए जा रहे हैं और कार्य को व्यवस्थित ढंग से कराया जा रहा है। पहले जहां बिना सूचना और सुरक्षा इंतजामों के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, वहीं अब चेतावनी बोर्ड और दिशा संकेत लगाए जाने से लोगों को राहत मिली है।
मलिहाबाद–मोहन मार्ग का चौड़ीकरण क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना है। इस मार्ग के विस्तारीकरण से यातायात सुगम होगा, जाम की समस्या कम होगी और स्थानीय व्यापार एवं आवागमन को बढ़ावा मिलेगा।स्थानीय नागरिकों ने स्वतंत्र प्रभात की सराहना करते हुए कहा कि समाचार के प्रकाशन के बाद विभाग ने त्वरित संज्ञान लिया, जिससे सुरक्षा और पारदर्शिता दोनों में सुधार हुआ है।लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने भी निर्माण कार्य को समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने का आश्वासन दिया है। यह उदाहरण दर्शाता है कि सजग पत्रकारिता और जनहित की आवाज़ मिलकर सकारात्मक बदलाव ला सकती है।

Comments