यूपी में अब रविवार को भी हो सकेगी रजिस्ट्री, समय में बड़े बदलाव से मिलेगी राहत

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में संपत्ति रजिस्ट्री को लेकर आम जनता को बड़ी राहत मिलने जा रही है। प्रदेश के जिन तहसीलों में एक से अधिक उपनिबंधक कार्यालय संचालित हैं, वहां अब रविवार को भी रजिस्ट्रियां की जा सकेंगी। स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग ने इसके लिए नया रोस्टर लागू कर दिया है। स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग की महानिरीक्षक नेहा शर्मा की ओर से जारी शासनादेश के अनुसार यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

क्या है नई व्यवस्था?
समय में भी बदलाव

लखनऊ की सदर तहसील में पांच उपनिबंधक कार्यालय संचालित हैं। यहां एक कार्यालय दोपहर 1 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहेगा। रजिस्ट्री के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक लिया जा सकेगा। लखनऊ के सहायक आयुक्त स्टांप द्वितीय रमेश कुमार के अनुसार, यह निर्णय नौकरीपेशा और दूर-दराज से आने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखकर लिया गया है।

लोकसभा में खुलासा: 10 साल में जजों के खिलाफ 8,360 शिकायतें, कार्रवाई पर चुप्पी Read More लोकसभा में खुलासा: 10 साल में जजों के खिलाफ 8,360 शिकायतें, कार्रवाई पर चुप्पी

किन तहसीलों में लागू होगा आदेश?

लखनऊ जनपद की सरोजनीनगर और मोहनलालगंज तहसीलों में एक से अधिक उपनिबंधक कार्यालय होने के कारण यह व्यवस्था लागू होगी। वहीं बख्शी का तालाब और मलिहाबाद तहसीलों में केवल एक-एक उपनिबंधक कार्यालय है, इसलिए वहां पहले की तरह ही व्यवस्था जारी रहेगी।

क्यों लिया गया यह निर्णय?

रजिस्ट्रियों में आधार की अनिवार्यता के बाद यह सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। लंबे समय से लोगों की मांग थी कि रजिस्ट्री कार्यालयों के समय में बदलाव किया जाए। कई लोग अन्य शहरों और राज्यों से रजिस्ट्री कराने आते हैं। रविवार को अवकाश होने के कारण उन्हें अतिरिक्त छुट्टी लेनी पड़ती थी। इसके अलावा विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं के तहत भूमि क्रय के मामलों में संबंधित अधिकारी अक्सर शाम छह बजे के बाद ही कार्यालय पहुंच पाते थे।

इन सभी परिस्थितियों को देखते हुए पंजीकरण सेवाओं को अधिक सुगम और पारदर्शी बनाने के लिए समय और रोस्टर में यह बदलाव किया गया है।इस नई व्यवस्था से आम जनता, विशेषकर नौकरीपेशा वर्ग और बाहर से आने वाले लोगों को निश्चित रूप से बड़ी राहत मिलेगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार