राजस्थान की केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट: बिहार के 5 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत

CM नीतीश ने 2-2 लाख मुआवजे की घोषणा

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

मोतिहारी। राजस्थान की एक केमिकल फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में बिहार के पांच मजदूरों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे में कुल सात लोगों की मौत की सूचना है। घटना के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

मृतकों में पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन, चिरैया और हरसिद्धि क्षेत्र के श्रमिक शामिल हैं। प्रशासन ने चार शवों की पहचान कर ली है, जबकि एक शव बुरी तरह जल जाने के कारण पहचान की प्रक्रिया जारी है।

मृतकों के नाम:
घायल मजदूर:
  • मनु पासवान

  • नितेश कुमार

  • कन्हैया पासवान

  • आशिक पासवान

  • दीपलाल कुमार

सभी घायलों का इलाज राजस्थान के भिवाड़ी स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।


मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने बताया कि आपदा प्रबंधन विभाग राजस्थान प्रशासन के संपर्क में है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


पिता के इलाज के लिए गया था राजस्थान

घोड़ासहन के श्रीपुर नगरवा निवासी मिंटू पासवान अपने पिता सिकंदर पासवान के इलाज के लिए राजस्थान कमाने गए थे। उनके पिता पक्षाघात से पीड़ित हैं। मिंटू पिछले दो वर्षों से अपने परिवार के साथ राजस्थान में रह रहे थे। गांव में दादा गगन देव पासवान (72 वर्ष) अकेले रहते हैं। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।


धमाके के बाद लगी भीषण आग

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद भीषण आग लग गई। मजदूरों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। नारायणपुर गांव के पांच अन्य मजदूर भी गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी गांव पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें