सेंधमारी कर लाखों के जेवरात व कीमती सामान उड़ा ले गये चोर

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लालगंज, प्रतापगढ़। सेंधमारी कर चोर घर से लाखों के जेवरात व अन्य कीमती सामान उड़ा ले गये। घटना को लेकर पीड़िता ने सोमवार को पुलिस को तहरीर दी है। लालगंज कोतवाली के कुटिया वीरभद्रपुर निवासी रतीपाल यादव हरियाणा में प्राइवेट नौकरी करता है।उसकी पत्नी संगीता गांव में बच्चों के साथ रहती है।पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीते रविवार की रात वह बच्चों के साथ सो रही थी।इसी बीच घर के पीछे की पक्की दीवार काटकर अज्ञात चोर अंदर घुस आये।
 
कमरे में रखा करीब दो लाख रूपये से अधिक के जेवरात व अन्य कीमती सामान उड़ा ले गये। सुबह सोकर उठने पर घर में बिखरा पड़ा सामान देख पीड़िता आवाक रह गयी। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है। शीघ्र ही चोरी की घटना का राजफाश किया जाएगा।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार