राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्र छात्राओं को किया जागरूक

कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को दी गई सड़क सुरक्षा की जानकारी

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह ब्यूरो के साथ कु. रीता की रिपोर्ट

ओबरा / सोनभद्र -

गुरुवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में महाविद्यालय के सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ ) प्रमोद कुमार द्वारा सर्वप्रथम महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों से अवगत कराया , तत्पश्चात छात्र-छात्राओ द्वारा नुक्कड़ नाटक किया गया l नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगो को सड़क सुरक्षा के नियमों से अवगत कराया गया।सड़क पर चलते समय क्या-क्या सावधानियां होनी चाहिए जिससे अप्रत्याशित घटनाएं न हो सके। इसके बारे में भी नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सभी को अवगत कराया गया ।

सड़क पर होने वाली घटनाओं को प्रेक्टिकल करके बताने का प्रयास किया गया । इस कार्यक्रम का संचालन सड़क सुरक्षा प्रभारी डॉक्टर आलोक यादव ने किया।इस अवसर ,डॉक्टर विकास कुमार, डॉक्टर संतोष कुमार सैनी ,उपेंद्र कुमार, डॉ विभा पाण्डेय डॉक्टर सचिन कुमार, डॉक्टर संघमित्रा, डॉक्टर वैशाली शुक्ला, इत्यादि प्राध्यापकगणों के साथ साथ रोवर्स रेंजर के ट्रेनर्स अन्य महाविद्यालयों से आए सम्मानित प्राध्यापक वं राजेश्वर रंजन , धर्मेंद्र कुमार,सरफुद्दीन इत्यादि कर्मचारीगण तथा छात्रावास के छात्र एवं महाविद्यालय के सैकड़ो छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

ओबरा हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला कातिल Read More ओबरा हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला कातिल

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार