पति का आरोप अस्पताल की लापरवाही के कारण पत्नी की हुई मृत्यु

महेश मिश्रा अपनी पत्नी की मौत के बाद न्याय दिलाने के लिए जगह-जगह लगा रहे है गुहार 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

ब्यूरो प्रयागराज- के गोविंदपुर के रहने वाले महेश मिश्रा का है जहां उनकी पत्नी विभा मिश्रा को लूज मोशन हो रहा था जिन्हें इलाज के लिए एक प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे उपचार के बाद उनकी मृत्यु हो गई जिसके बाद महेश मिश्रा ने कानूनी मदद न मिलने पर मीडिया क्लब के हर्ष नारायण सभागार में प्रेस वार्ता करते हुए निजी अस्पताल के डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
 
उनका कहना है कि उनकी पत्नी विभा को लूज मोशन हो रहा था वह इलाज कराने निजी अस्पताल पहुँचे। जहां पर उनकी पत्नी का गलत उपचार हुआ उनकी पत्नी के फेफड़ों में इंफेक्शन ।बताया गया और गलत मेडिसिन देने से उनकी इलाज के दौरान सारे शरीर के पार्ट्स काम करना बंद कर दिए इसके बाद उन्हें दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया, महेश मिश्रा जब अपनी पत्नी को दूसरी अस्पताल ले गए इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
 
जिससे उनकी मृत्यु हो गई वहीं उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी की रिपोर्ट में भी पहले अस्पताल के इलाज में गड़बड़ी पाई गई है जिसके बाद उन्होंने जॉर्ज टाउन थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई है मगर अस्पताल पर कोई कार्रवाई न होने को लेकर उन्होंने प्रेस वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाई है और उन्होंने अस्पताल को बंद करने की मांग की है जिससे किसी और के परिवार के साथ इस तरह की घटना न घट सके।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार