सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर एकता यात्रा एवं जनसभा का भव्य आयोजन

सरदार पटेल प्रधानमंत्री हुए होते तो देश का नक्शा दूसरा होता- अभिजात मिश्रा

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

विधायक सुरेश पासी के नेतृत्व में आयोजित एकता यात्रा में विधानसभा जगदीशपुर के शुकुल बाजार में उमड़ा भारी जन सैलाब

बाजार शुक्ल,अमेठी। रविवार को शुकुल बाज़ार में लौह पुरुष, एक भारत-श्रेष्ठ भारत एवं आत्मनिर्भर भारत के प्रेरणास्रोत सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर भव्य एकता यात्रा का आयोजन विधानसभा जगदीशपुर के शुकुल बाजार में किया गया। यह यात्रा पाण्डेय गंज चौराहा से प्रारंभ होकर नव्या मैरिज लॉन तक मार्ग में गाजे-बाजे, पुष्प वर्षा और राष्ट्रप्रेम के नारों के साथ निकाली गई। यात्रा के दौरान अंबेडकर जी की प्रतिमा पर सभी अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा माल्यार्पण कर भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यात्रा की समाप्ति पर एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया।
 
सभा को भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, विधायक सुरेश पासी, पूर्व जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव, एवं पूर्व जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी सहित कई विशिष्ट अतिथियों ने संबोधित किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्रा ने कहा कि यदि सरदार वल्लभभाई पटेल देश के पहले प्रधानमंत्री होते, तो आज भारत का नक्शा बिल्कुल अलग होता। उन्होंने बताया कि सरदार पटेल ने देश की एकता एवं अखंडता के लिए 565 रियासतों का विलय कर भारत को मजबूत आधार दिया। निजाम हैदराबाद द्वारा अवरोध उत्पन्न किए जाने पर भी सरदार पटेल ने दृढ़ता और राजनीतिक कौशल से समस्या का समाधान कर देश की अखंडता बरकरार रखी।
 
उन्होंने आगे कहा कि आज भारत सौभाग्यशाली है कि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, भाजपा संगठन तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देशहित में कार्य कर रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप भारत की आवाज़ विश्वभर में बुलंद हो रही है। जो देश कभी भारत में 200 वर्ष तक शासन करते रहे, आज वहीं भारत की शक्ति और सम्मान को स्वीकार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व मंचों से भारत माता की जय और वंदे मातरम का नारा बुलंद करते हैं और विश्व भारत की ओर सम्मान से देख रहा है।
 
भारत आज आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, जो सरदार पटेल के सपनों की पूर्ति की दिशा में एक मजबूत कदम है।इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला, भाजपा प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह, उद्योगपति महेंद्र विजय सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित राम उंजेरे शुक्ला, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिनेश कौशल, उद्योगपति हेमंत विक्रम सिंह, ठेकेदार समर बहादुर सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता हिंदेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष भवानीदत्त दीक्षित, जिला महामंत्री राकेश त्रिपाठी,  जिला उपाध्यक्ष उपमा सरोज,  अरुण मिश्रा, जिला सह-मीडिया प्रभारी, रामहेत वैश्य, दीपचंद कौशल, प्रभात शुक्ला जिला मंत्री,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विषुव मिश्रा,प्रधान संघ अध्यक्ष सतीश मिश्रा, मीडिया विभाग के जिला सहसंयोजक सुशील कुमार मिश्रा सहित भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
 
भाजपा विधायक सुरेश पासी ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं प्रभु श्रीराम की प्रतिमा भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। पद यात्रा के दौरान जगह पर बुलडोजर पर सवार समर्थकों द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रा में शामिल लोगों का उत्साहवर्धन स्वागत अभिनंदन किया गया।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments