बॉलीवुड की इस मशहूर एक्ट्रेस का निधन, इस वजह से नहीं की कभी शादी

SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

Sulakshana Pandit Death: बॉलीवुड की एक्ट्रेस और मशहूर गायिका (Sulakshana Pandit) ने 71 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। सुलक्षणा ने 6 नवंबर को मुंबई के नानावती अस्पताल में आखिरी सांस ली।

जानकारी के मुताबिक, सिंगर सुलक्षणा के भाई ललित पंडित ने अपनी बहन के निधन की खबर की पुष्टि की है। ललित ने बताया कि बहन सुलक्षणा पंडित का निधन कार्डियक अरेस्ट के चलते हुआ है। उन्होंने 6 नवंबर रात 8 बजे अंतिम सांस ली और उनका अंतिम संस्कार आज यानी 7 नवंबर की दोपहर को किया जाएगा।  सुलक्षणा पंडित के निधन की खबर के आने के बाद बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में शोक पसर गया है।

खबरों की मानें, तो सुलक्षणा पंडित ने शादी नहीं की थी। पंडित और एक्टर संजीव कुमार के बीच एक अनकही कहानी रही है। जिसने उनकी जिंदगी में गहरा असर डाला था। बताया जा रहा है कि सुलक्षणा पंडित को स्वास्थ्य संबंधी मुश्किलों और आर्थिक चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा। उनके जाने से फिल्म और संगीत जगत को एक भारी नुकसान हुआ है। वहीं सुलक्षणा पंडित की मधुर आवाज उनके फैन्स गुनगुनाते रहेंगे। 

 

दक्षिण भैरबपुर फुटबॉल टूर्नामेंट को 2-0 गोल की मुकाबले में राइजिंग स्टार  ने अपनी नाम किया Read More दक्षिण भैरबपुर फुटबॉल टूर्नामेंट को 2-0 गोल की मुकाबले में राइजिंग स्टार  ने अपनी नाम किया

बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता: सनबीम वाराणसी ओवरऑल चैंपियन Read More बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता: सनबीम वाराणसी ओवरऑल चैंपियन

 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार