मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत वाद-विवाद एवं सार्वजनिक भाषण प्रतियोगिता संपन्न*

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

अम्बेडकरनगर।

आज शुक्रवार को मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत जनपद के लगभग सभी माध्यमिक विद्यालयों में सार्वजनिक भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महिला सुरक्षा, सम्मान, आत्मनिर्भरता तथा समाज में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के साथ ही आज लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती भी हर्षोल्लासपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालयों में राष्ट्रीय एकता दिवस एवं अखंडता दिवस के रूप में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने सरदार पटेल के जीवन आदर्शों, देश की एकता एवं अखंडता में उनके योगदान तथा महिलाओं के सशक्तिकरण पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए।

अलग अलग स्कूल एवं कॉलेज में किया गया कार्यक्रम

        जनपद के विभिन्न विद्यालयों जैसे राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नगर पालिका परिषद टांडा, राजकीय हाई स्कूल कहरा सलेमपुर, राजकीय हाई स्कूल बसिया, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीटी, राजकीय हाई स्कूल पहतीपुर, राजकीय हाई स्कूल डिहवा मोहिउदीनपुर, राजकीय हाई स्कूल जहांगीरगंज, राजकीय हाई स्कूल कमरिया, राजकीय बालिका हाई स्कूल फरीदपुर कुतुब टांडा, रामनाथ परमात्मा प्रसाद इंटर कॉलेज पतौना, बी.एन. इंटर कॉलेज अकबरपुर, डॉ. जी.के. जेटली इंटर कॉलेज अकबरपुर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अकबरपुर तथा मिश्रीलाल आर्य कन्या इंटर कॉलेज टांडा आदि में यह कार्यक्रम बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

आरडब्ल्यूए एल्डिको शौर्य डांडिया कार्यक्रम 2026 सम्मान, आभार एवं प्रतिभागियों की सूची Read More आरडब्ल्यूए एल्डिको शौर्य डांडिया कार्यक्रम 2026 सम्मान, आभार एवं प्रतिभागियों की सूची

प्रदेश में जारी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में दी गई जानकारी

मृतक सूरज कोरंगा के घर पहुंचे कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, परिजनों को बंधाया ढांढस Read More मृतक सूरज कोरंगा के घर पहुंचे कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, परिजनों को बंधाया ढांढस

     कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा एवं आपातकालीन सेवाओं से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। इनमें प्रमुख रूप से 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन सेवा, 102 गर्भवती महिला हेतु एंबुलेंस सेवा, 108 आपातकालीन एंबुलेंस सेवा, 112 आपातकालीन पुलिस सेवा, 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन तथा 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर शामिल रहे।
     सभी विद्यालयों में छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण, आत्मरक्षा, समानता एवं सामाजिक एकता पर प्रभावशाली वक्तव्य दिए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाकर तथा सरदार पटेल जी के आदर्शों को जीवन में अपनाने के संकल्प के साथ किया गया।

शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर डीएम - एसएसपी ने किया मतदान केंद्र का निरीक्षण, दिए निर्देश Read More शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर डीएम - एसएसपी ने किया मतदान केंद्र का निरीक्षण, दिए निर्देश

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार