Kal Ka Mausam: हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Kal Ka Mausam: देश के कई हिस्सों से अब मॉनसून की वापसी का दौर शुरू हो गया है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अब धीरे-धीरे पीछे हटने लगा है। शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025 तक यह गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों और बिहार के कुछ भागों से वापस लौट चुका है। अगले तीन से चार दिनों में मॉनसून झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा और तेलंगाना के कुछ हिस्सों से भी विदा ले लेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून की वापसी की रेखा अब अलीबाग, अहमदनगर, अकोला, जबलपुर, वाराणसी और रक्सौल होते हुए नेपाल सीमा तक पहुंच गई है। इस बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है, विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों को सतर्क रहने की जरूरत है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली और एनसीआर में मौसम साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। मौसम विभाग ने बताया है कि 13 अक्टूबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है।

विकसित भारत @2047 के निर्माण का नेतृत्व करें युवा: राष्ट्रीय स्वयंसेवक सम्मेलन में जुटे 1500 से अधिक जांबाज Read More विकसित भारत @2047 के निर्माण का नेतृत्व करें युवा: राष्ट्रीय स्वयंसेवक सम्मेलन में जुटे 1500 से अधिक जांबाज

उत्तर प्रदेश का मौसम

विकसित युवा से विकसित भारत' का संकल्प, लखनऊ में चौथे राष्ट्रीय चिंतन शिविर का समापन Read More विकसित युवा से विकसित भारत' का संकल्प, लखनऊ में चौथे राष्ट्रीय चिंतन शिविर का समापन

उत्तर प्रदेश में भी मॉनसून की विदाई का दौर जारी है। बीते कुछ दिनों से मौसम साफ बना हुआ है और 11 व 12 अक्टूबर को भी साफ मौसम की संभावना जताई गई है। इस दौरान तेज धूप के कारण गर्मी का असर अधिक महसूस किया जा सकता है। 13 से 15 अक्टूबर तक पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा और बारिश या तेज हवा की कोई संभावना नहीं है।

बिहार में मौसम का हाल

बिहार में भी मॉनसून की वापसी की प्रक्रिया जारी है और अगले दो से तीन दिनों में इसके पूरी तरह लौटने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा। दिन में धूप और रात में हल्की ठंडक का असर देखने को मिलेगा। न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

उत्तराखंड में मौसम

उत्तराखंड में भी फिलहाल मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। बीते तीन दिनों तक राज्य के पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी के बाद गुरुवार को मौसम खुल गया, जिससे ठंड में थोड़ी राहत मिली है। केदारनाथ धाम में 5 से 6 इंच तक बर्फ जम चुकी है और पूरी घाटी ठंड की चपेट में है। सुबह और शाम के समय पर्वतीय इलाकों में तापमान में गिरावट आएगी और यह 10 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

हिमाचल प्रदेश का मौसम

हिमाचल प्रदेश में भी अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ और ठंडा रहने वाला है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रात और सुबह के समय तापमान में गिरावट आ सकती है और कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने पर्यटकों को पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह के कोहरे और फिसलन भरे रास्तों से सतर्क रहने की सलाह दी है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें