सिद्धार्थनगर में  : जलती चिता से निकाला गया गुलशन का अधजला शव, ससुर के आशंका पर पुलिस ने लिया एक्शन, पिता, भाई गिरफ्तार

बिना सूचना दिए ही मेरे दामाद गुलशन का गांव के कुछ ही किलोमीटर के दुरी पर श्रीराम जगली बाबा कूड़ा नदी घाट के पास दाह संस्कार किया जा रहा था ।

Swatantra Prabhat Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात 
हरीश चौधरी 
 
सिद्धार्थनगर ।
 
जिले के उसका बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोहास दरम्यानी के टोला विशुनपुर में बुधवार को संदिग्धवस्था में अर्धजला गुलशन (22वर्षीय) युवक का  शव पुलिस अपने कब्जे में ली है। मृतक युवक के ससुर छेदी लाल पुत्र दौलत प्रसाद थाना कैंपियरगंज जनपद गोरखपुर ने लिखित तहरीर में आरोप लगाते हुए कहा है कि  मृतक के परिजन रामजीत और अमित गुप्ता ने बिना सूचना दिए ही मेरे दामाद गुलशन का गांव के कुछ ही किलोमीटर के दुरी पर श्रीराम जगली बाबा कूड़ा नदी घाट के पास दाह संस्कार किया जा रहा था ।
 
फाइल फोटो गुलशन
फाइल फोटो गुलशन
 
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मृतक के पिता रामजीत और  भाई अमित गुप्ता को हिरासत में ली है और  पुलिस ने अर्धजला शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी और आगे की कार्यवाही में जुट गई। मौके पर फोरेंसिक टीम भी मौजूद रही।
 
थाना प्रभारी हरे कृष्ण उपाध्याय ने बताया कि मृतक युवक के ससुर के तहरीर पर पुलिस मौके पर पहुंची जहां लोग शव को जला रहे थे, मृतक का शव  लगभग आधा जल चुका था जिससे मृतक युवक के शरीर कुछ ही अंश मिले ।पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।तहरीर के आधार पर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें