आई लव मोहम्मद पर पुलिस अलर्ट जुमा की नमाज़ के चलते ड्रोन से निगरानी, पैदल गश्त पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई नमाज़
सीतापुर
जनपद सीतापुर में शुक्रवार को जुमा की नमाज शांति पूर्ण माहौल में अदा की गई नमाज और आई लव मोहम्मद प्रदर्शन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर नजर आई स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी अभिषेक आनंद और पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल खुद भारी पुलिस बल के साथ सड़क पर उतरे शहर के पुराने सीतापुर इलाके में एसपी अंकुर अग्रवाल ने सीओ सिटी, आईपीएस विनायक गोपाल भोसले के साथ पैदल गश्त किया और स्थानीय लोगों से बातचीत कर शांति बनाए रखने की अपील की वहीं, खैराबाद कस्बे में कुछ मुस्लिम महिलाओं द्वारा जुलूस निकालने की घोषणा के चलते एएसपी आलोक सिंह ने मोर्चा संभाला और सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए ड्रोन से भी मस्जिदों की निगरानी की गई है।
बताया जा रहा है कि प्रशासन ने पहले ही एहतियाती कदम उठाते हुए मुस्लिम धर्मगुरुओं और जिम्मेदार नागरिकों के साथ पीस मीटिंग आयोजित की थी इस बैठक में सभी धर्मगुरुओं ने किसी भी तरह का जुलूस न निकालने का आश्वासन दिया था इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क रहा और जिले भर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई एसपी अंकुर अग्रवाल ने कहा कि नवरात्र का पर्व और जुमा की नमाज एक साथ पड़ने से एहतियातन सुरक्षाबढ़ा दी गई थी सभी लोगों से पहले ही साफ कर दिया गया था कि किसी भी प्रकार की नई परंपरा की शुरुआत न की जाए और अपने-अपने त्यौहार शांतिपूर्वक मनाए जाएं उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली अफवाहों से बचने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी भ्रामक पोस्ट पर ध्यान न दें। पूरे जिले में पुलिस और प्रशासन अलर्ट रहा जिससे जुमा की नमाज सकुशल संपन्न हो सकी और जनपद में अमन-चैन का माहौल कायम रहा!!


Comments