Bhojpuri Song: निरहुआ और काजल राघवानी के नए रोमांटिक गाने ने मचाया धमाल, लाखों लोगों ने देखा वीडियो

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' का स्टारडम किसी से कम नहीं है। खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के साथ उनकी टक्कर हमेशा बनी रहती है। चाहे गाने हों या फिल्में, निरहुआ जब भी स्क्रीन पर आते हैं, धमाल मच जाता है। आमतौर पर आम्रपाली दुबे के साथ उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है, लेकिन इस बार निरहुआ किसी और हसीना के साथ नजर आ रहे हैं – और फैंस को यह नई जोड़ी भी खूब भा रही है।

काजल राघवानी के साथ दिखे निरहुआ

भोजपुरी फिल्म ‘मेरे हसबैंड की शादी’ से आया गाना ‘रहिया धीरे धीरे’ इन दिनों यूट्यूब पर खूब ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में निरहुआ के साथ काजल राघवानी नजर आ रही हैं और दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री लोगों को दीवाना बना रही है। गाने का फिल्मांकन बेहद खूबसूरत है, जिसमें गांव की गलियां, साइकिल, मोटरसाइकिल और दो दिलों की मीठी तकरार बखूबी दिखाई गई है।

यूट्यूब पर गाने को मिल रहे जबरदस्त व्यूज

‘रहिया धीरे धीरे’ को यूट्यूब चैनल DRJ Records Dhun पर रिलीज किया गया है और सिर्फ दो महीने में इसे 9.3 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने को ओम झा ने गाया और संगीतबद्ध किया है, जबकि बोल अरविंद तिवारी ने लिखे हैं। निरहुआ बाइक पर सवार होकर काजल के आगे-पीछे घूमते नजर आते हैं, वहीं काजल राघवानी अपनी सहेलियों के साथ साइकिल पर जाती दिखाई देती हैं।

लता मंगेशकर की गायिकी पर अनमोल दस्तावेज बनी ‘गायिकी की गंगा’, चार महीने में बिक गया पहला संस्करण Read More लता मंगेशकर की गायिकी पर अनमोल दस्तावेज बनी ‘गायिकी की गंगा’, चार महीने में बिक गया पहला संस्करण

फैंस बोले – आम्रपाली नहीं, फिर भी मजा आ गया

गौर करने वाली बात ये है कि फिल्म में जहां आम्रपाली दुबे भी लीड रोल में हैं, इस गाने में उनकी जगह काजल राघवानी को देख फैंस को एक फ्रेशनेस का एहसास हो रहा है। दर्शक गाने की लोकेशन, म्यूजिक और केमिस्ट्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कमेंट सेक्शन में लोग इसे "सुपरहिट जोड़ी" और "फ्रेश वाइब्स" कह रहे हैं।

पलवल में 51 हजार का इनामी बंदर पकड़ा गया, 10 दिन की मशक्कत के बाद मिली सफलता Read More पलवल में 51 हजार का इनामी बंदर पकड़ा गया, 10 दिन की मशक्कत के बाद मिली सफलता

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें