Haryana : हरियाणा में यहां बनेगा इलेक्ट्रिक बस डिपो, बेड़े में नई बसें भी होंगी शामिल

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana : हरियाणा रोडवेज यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर आई है। हिसार डिपो को इसी महीने 5 नई इलेक्ट्रिक बसें मिल सकती है। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार, जेबीएम कंपनी के अनार मुख्यालय से आने वाली टीम अगले सप्ताह हिसार पहुँचेगी। टीम डिपो का निरीक्षण कर इलेक्ट्रिक बसों के संचालन और वर्कशॉप निर्माण के लिए आवश्यक रिपोर्ट तैयार करेगी।

इलेक्ट्रिक बस डिपो भी होगा विकसित 

डिपो महाप्रबंधक राहुल मित्तल ने बताया कि बसों के आने से शहर में यात्रियों की आवाजाही और सुगम हो जाएगी। रोडवेज वर्कशॉप की लगभग 3 एकड़ भूमि पर इलेक्ट्रिक बस डिपो विकसित किया जाएगा। इसमें बस वर्कशॉप, दो मंजिला भवन, 9 चार्जिंग पॉइंट, ड्राइवरों और कंडक्टरों के लिए विश्राम कक्ष और शौचालय जैसी सुविधाएँ शामिल होंगी।

इस परियोजना का अनुमानित बजट 14.25 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है। वर्तमान में हिसार में 50 ई-बसें चलाने की योजना है। वर्तमान में दो रूटों पर पाँच बसें चल रही हैं, जबकि कुछ महीने पहले 15 और बसों की माँग भेजी गई थी।

अलग से दो मंजिला कार्यालय बनेगा

अधिकारियों ने बताया कि बस स्टैंड परिसर में एक अलग से दो मंजिला कार्यालय भी बनाया जाएगा, जिसमें दैनिक यात्रा, टिकट और अन्य महत्वपूर्ण डेटा दर्ज किया जाएगा। साथ ही, परिचालकों के लिए ड्रेस बदलने और आराम करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पथ निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को लगाई फटकार Read More मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पथ निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को लगाई फटकार

 

बिस्कोमान में हो रही खाद की कालाबाजारीपर फूटा किसानों का गुस्सा Read More बिस्कोमान में हो रही खाद की कालाबाजारीपर फूटा किसानों का गुस्सा

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें