सुल्तानपुर संजिता पाठक को राज्यपाल ने दिया पुरस्कार 

सरस्वती मेडिकल कॉलेज के 2019 बैच के पास आउट होने पर उन्होंने बहुत प्रसन्नता व्यक्त की और कालेज के बच्चों को मेहनत से पढ़ाई करने का संदेश प्रदान किया।

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

सुल्तानपुर।
 
नीट से 2019 बैच में प्रवेश कर संजीता पाठक ने सरस्वती मेडिकल कॉलेज नबाबगंज उन्नाव में दाखिला लिया। अंतिम वर्ष में पास होने पर अपने बैच के बच्चों की तरफ से आशीर्वाद लेने के लिए कुलाधिपति राज्यपाल आनन्दीबेन से मिलने समय मांगा था।अति व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद मुलाकात के लिए राज्यपाल महोदया ने स्वीकृति प्रदान करते हुए सोमवार को मुलाकात के लिए समय प्रदान किया।
 
संजिता पाठक को राज्यपाल ने दिया पुरस्कार 
 
बहुत स्नेह प्रदान करते हुए उन्होंने संजिता के सिरपर हाथ रखकर उसे अपना आशीर्वाद प्रदान किया और अपने हाथों से स्वयं उसे मिठाई खिलाई। सरस्वती मेडिकल कॉलेज के 2019 बैच के पास आउट होने पर उन्होंने बहुत प्रसन्नता व्यक्त की और कालेज के बच्चों को मेहनत से पढ़ाई करने का संदेश प्रदान किया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत महामहिम राज्यपाल बेटियों को प्रोत्साहन को बहुत महत्व प्रदान करती हैं।
 
सरस्वती मेडिकल कॉलेज में पिछले वर्ष परीक्षा फल में धांधली से बच्चों को फेल कर देने की घटना के पश्चात महामहिम राज्यपाल ने जांच बैठाकर कमियों को दुरुस्त कराया था और तब से ही उक्त कालेज पर राज्यपाल महोदया निगाह रखती हैं। बताते चलें कि संजिता से बड़ी बहन  डॉ.संजना पाठक बत्रा हास्पिटल दिल्ली में पीजी एनेस्थेसिया एण्ड क्रिटिकल केयर कर रही है।
 
डॉ संजना की शादी इण्डियन नेवी में कार्य करने वाले डिप्टी डाइरेक्टर मनीष द्विवेदी आइईएस से हुई है। भाई संदीप पाठक एम.टेक कम्प्यूटर साइंस बैगलोर में डाटा साइन्टिस्ट हैं।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें