नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
बाईक सेवा देने वाले कुंभ मेला में यातायात नियमो की उडा रहे है धज्जियां।
चंद पैसो के लालच मे तीन सवारी लेकर श्रदालुओ की जान जोखिम मे डाल रहे ।
श्रदालुओ से मनमानी किराया वसूलने का आरोप। जमकर कर रहे है दबंगई।
प्रयागराज। प्रयागराज मे महाकुंभ को दिब्य भब्य सुरक्षित कुंभ बनाने को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जहां श्रदालुओ को बेहतर सुविधा तथा सुरक्षित महाकुंभ को लेकर प्रयासरत है। वही बाइक सेवा देने के लिए प्रयागराज जिले समेत देशभर की बाइक सेवा देने वाले प्रयागराज मे है । यह बाइक सेवा देने वाले जिला प्रशासन से बेखौफ यातायात नियमो की धज्जी उडाते नजर आ रहे है रेलवे स्टेशनो बस स्टैंडो तथा अन्य प्रमुख स्थलो से चंद पैसो के लालच मे एक बाइक पर तीन सवारी या चार सवारी बैठाकर तेज रफ्फार से सडको पर बाइक दौडा रहे है जिससे प्रयागराज आने वाले श्रदालुओ तथा सडक पर पैदल चलने वाले श्रदालुओ की जान जोखिम में डाल रहे है ।

प्रयागराज आने वाले श्रदालुओ से मनमानी वसूली तो कर ही रहे स्थानीय वाहन को जाम फसने के दौरान वाहनो मे टक्कर मारते आगे निकलने का प्रयास करते है। वाहन चालक टक्कर मारने पर आपति करता है तो चार पाँच बाइक सेवा देने वाले एकत्रित होकर वाहन चालक से देर रात्रि मारपीट भी कर देते है । इनके दूारा सवारी के लिए चौराहो पर बेतरतीब बाइक खडा करना भी जाम का प्रमुख कारण बन रहा है ।
बैरेकेटिंग तथा चौराहे पर खडे पुलिस के जवान इनके सामने बेबस दिख रहे है यह तीन सवारी बैठा कर तेज रफ्फातार से भीड भाड वाली सडको पर चल रहे है अगर पुलिस रोकने का प्रयास करेगी तो बाइक फिसलने का डर है जिस कारण श्रदालु चोटिल हो जाऐगें इस विवशता के कारण पुलिस इनको रोकने का प्रयास भी नही कर रही है । पुलिस की इस विवशता का भरपूर फायदा उठाते हुए यह मनमानी वसूली भी कर रहे है और प्रयागराज की मयाॅदा तार तार कर रहे है । प्रयागराज जिला प्रशासन को ऐसे बेखौफ बाइक सेवा देने वालो को पर सख्त कायॅवाही की ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है ।

Comments