नगर निकाय चुनाव की मतगणना छिटपुट विवादों के बीच हुई संपन्न

देवरिया से अल्का सिंह ने लगातार तीसरी बार जीत का लहराया परचम 

नगर निकाय चुनाव की मतगणना छिटपुट विवादों के बीच हुई संपन्न

प्रेम त्रिपाठी
देवरिया।
 
जनपद की 2 नगर पालिका परिषद और 15 नगर पंचायत अध्यक्ष पद के आये परिणाम के तहत नगर पालिका परिषद देवरिया से भाजपा प्रत्याशी अलका सिंह ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की वहीँ गौरा बरहज से बसपा प्रत्याशी स्वेता जायसवाल ने जीत का परचम लहराया।
 
इसके अलावे 15 नगर पंचायतों में रामपुर कारख़ाना से भाजपा प्रत्याशी शिव कुमारी, पथरदेवा से सपा प्रत्याशी क्रांति सिंह, बरियारपुर से बसपा प्रत्याशी किरण राजभर, बैतालपुर से भाजपा प्रत्याशी सरिता प्रकाश पासवान,गौरी बाजार से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार मद्देशिया, हेतिमपुर से भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र यादव, तरकुलवा से भाजपा प्रत्याशी जनार्धन कुशवाहा, भलुअनी से सपा प्रत्याशी देवेश कुमार,भाटपाररानी से सपा प्रत्याशी प्रेमलता गुप्ता, मदनपुर से सपा प्रत्याशी शाहिना शेख, रुद्रपुर से भाजपा प्रत्याशी सुधा निगम,मझौलीराज से निर्दल प्रत्याशी बिंदु मल्ल, सलेमपुर से निर्दल प्रत्याशी श्रीराम यादव,लार से निर्दल प्रत्याशी मूसा राजा लारी व भटनी से निर्दल प्रत्याशी विजय कुमार गुप्ता विजयी घोषित किए गए। इन्हें एआरओ ने जीत का प्रमाण पत्र दिया। 
 
इस दौरान अल्का सिंह ने कहा कि जीत के लिए नगरवासियों की मैं आभारी हूं। पालिका में विकास के जो भी अधूरे कार्य हैं मैं उन्हें अपनी प्राथमिकता में पूरा करते हुए नगरवासियों के उम्मीद पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी।
 गौरा बरहज से बसपा प्रत्याशी स्वेता सिंह ने कहा कि पूर्व में मेरी माँ अध्यक्ष पद पर रहते हुए नगर के विकास के लिए तमाम कार्य किए मैं अपनी माँ व पूर्व विधायक स्व राम प्रसाद जायसवाल के आदर्शों पर चलकर नगर के विकास के लिए समर्पित रहूँगीScreenshot_20230513_205929_Gallery। 
गौरी बाजार से अध्यक्ष प्रत्याशी प्रदीप कुमार मदेशिया ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से मुझे जीत हासिल हुई है मैं जनता के उम्मीदों पर खरा उतरते हुए सरकार की मंशा के अनुरूप विकास कार्य को पूरा करूंगा। 
 
 
नगर पंचायत रामपुर कारखाना की भाजपा से अध्यक्ष प्रत्याशी शिव कुमारी ने कहा कि जनता ने हमें अपना प्रतिनिधि चुना है। इसके पूर्व में हमारी सास अध्यक्ष रहीं उनके आदर्शों पर चलकर विकास के अधूरे  सपनों को साकार करने का प्रयास करूंगी।

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

राज्य उचित प्रक्रिया के बिना संपत्ति का अधिग्रहण नहीं कर सकता ।संपत्ति का अधिकार एक संवैधानिक अधिकार है। -सुप्रीम कोर्ट। राज्य उचित प्रक्रिया के बिना संपत्ति का अधिग्रहण नहीं कर सकता ।संपत्ति का अधिकार एक संवैधानिक अधिकार है। -सुप्रीम कोर्ट।
        स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो।     सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को निजी संपत्ति को "सार्वजनिक उद्देश्य" के लिए राज्य के मनमाने अधिग्रहण

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel