पर्यावरण को शुद्ध बनाने में वृक्षो का बहुत बड़ा है महत्व- मो० तौफीक

पर्यावरण को शुद्ध बनाने में वृक्षो का बहुत बड़ा है महत्व- मो० तौफीक

विशेष संवाददाता -अतीक राईन गोण्डा – प्रकृति ही जीवन है और जीवन को बचाए रखने के लिए बहुत जरूरी है कि हमारी धरती पर पेड़-पौधे, जंगल, नदियां, झील, जमीन, पहाड़ हमेशा बनें रहे उक्त विचार मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गेनिज़शन जिला अध्यक्ष मोहम्मद तौफीक़ ने विश्व पर्यावरण दिवस पर वक्त करते हुए कहा हर वर्ष

विशेष संवाददाता -अतीक राईन

गोण्डा –


प्रकृति ही जीवन है और जीवन को बचाए रखने के लिए बहुत जरूरी है कि हमारी धरती पर पेड़-पौधे, जंगल, नदियां, झील, जमीन, पहाड़ हमेशा बनें रहे

उक्त विचार मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गेनिज़शन जिला अध्यक्ष मोहम्मद तौफीक़ ने विश्व पर्यावरण दिवस पर वक्त करते हुए कहा हर वर्ष की तरह इस बार भी विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाया जा रहा है,

जिसका थीम जैव विव‍िधता रखा गया है। उन्होंने लोगों को पर्यावरण की अहमियत, इंसानों व पर्यावरण के बीच के गहरे ताल्‍लुकात को समझाते हुए प्रकृति के संरक्षण के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर मानवाधिकार सुरक्षा संरक्षण आर्गेनाइजेशन जिलाध्यक्ष मो० तौफीक़ ने अपने टीम और समाजसेवीयों के साथ पौधरोपण का कार्यक्रम कर पर्यावरण सरंक्षण का सन्देश दिया।


तहसील अध्यक्ष मो० शफीक ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा पर्यावरण को बचाने के लिए पौधा लगाना बहुत ही जरुरी है। उन्होंने कहा हर व्यक्ति को मानवाधिकार संस्था द्वारा लगातार चलाये जा रहे एक पेड़,एक जिंदगी अभियान से जुड़कर प्रकृति बचाने में सहयोग करना चाहिए।


इमरान अहमद ने सभी लोगो से अपील करते हुए कहा की अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगा कर बड़ा होने तक उसकी देखभाल करें। जिससे आने वाले पीढ़ी को अच्छा वातावरण मिल सके।


इस मौके पर उपजा महामंत्री श्रवण कुमार,मानवाधिकार तहसील अधक्ष्य मो० शफीक,मिडिया प्रभारी इमरान अहमद, नौसाद खान,मुख़्तार अली,मो० आमिर, सलीम शेख आदि उपस्थित रहें।

वही पीडीयू आईटीआई विष्णुपुरी कालोनी गोंडा एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन सेवा संस्थान के तत्वाधान में पर्यावरण दिवस बहुत ही उत्साह के साथ मनाया गया।

पर्यावरण को शुद्ध बनाने में वृक्षो का बहुत बड़ा है महत्व- मो० तौफीक

संस्थान द्वारा पौधारोपण किया गया राष्ट्रीय युवा कसौधन वैश्य महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पीडीयू आईटीआई के प्रबंधक हरीश गुप्ता ने बताया पर्यावरण को सुधारने हेतु यह दिवस महत्वपूर्ण है

जिसमें पूरा विश्व रास्ते में खड़ी चुनौतियों को हल करने का रास्ता निकालता हैं। लोगों में पर्यावरण जागरूकता को जगाने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा संचालित विश्व पर्यावरण दिवस दुनिया का सबसे बड़ा वार्षिक आयोजन है।

इसका मुख्य उद्देश्य हमारी प्रकृति की रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाना और दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे विभिन्न पर्यावरणीय मुद्दों को देखना है।


इस कार्यक्रम में वेद प्रकाश कसौधन फूलचंद कसौधन लक्ष्मीकांत उत्कर्ष कसौधन हरीश गुप्ता राजेश कुमार मौजूद रहे।

विज्ञान क्लब ने पौधरोपण कर दिया हरियाली का सन्देश

मनकापुर – विश्व पर्यावरण दिवस पर डॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम विज्ञान क्लब द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर क्लब द्वारा अभिभावकों एवं कर्मचारियों एवं शिक्षकों द्वारा मास्क एवं सोशल डिसटेंशिंग का पालन करते हुए पूर्व माध्यमिक विद्यालय दलीपपुरवा परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण के प्रति जागरुक किया गया

,पहले से लगे वृक्षों को लाल फ़ीता बाँधकर इनके प्रति आभार प्रकट किया इसके साथ ही ऑनलाइन माध्यम से जैवविविधता एवं पर्यावरण विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने व्हाटसपएप के माध्यम से पोस्टर भेजते हुए प्रतिभाग कर पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया छात्रों ने अपने घर पर पौधरोपण कर पौधरोपण में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम संयोजक क्लब समन्वयक मनीष वर्मा द्वारा वृक्षों की उपयोगिता के सम्बन्ध में जागरुक किया गया उषा सिंह दुष्यंत कुमार घनश्याम मौर्य आरती, विद्यालय परिवार एवं अभिभावक उपस्थित रहे ।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

राज्य उचित प्रक्रिया के बिना संपत्ति का अधिग्रहण नहीं कर सकता ।संपत्ति का अधिकार एक संवैधानिक अधिकार है। -सुप्रीम कोर्ट। राज्य उचित प्रक्रिया के बिना संपत्ति का अधिग्रहण नहीं कर सकता ।संपत्ति का अधिकार एक संवैधानिक अधिकार है। -सुप्रीम कोर्ट।
        स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो।     सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को निजी संपत्ति को "सार्वजनिक उद्देश्य" के लिए राज्य के मनमाने अधिग्रहण

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel