Walmart ने भारत में शीर्ष स्तर पर 56 अधिकारियों को हटाया…

Walmart ने भारत में शीर्ष स्तर पर 56 अधिकारियों को हटाया…

स्वतंत्र प्रभात – दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी और घरेलू ई-कॉमर्स दिग्गज Flipkart पर नियंत्रण वाली Walmart Inc ने अपने भारतीय कारोबार से जुड़े 56 शीर्ष अधिकारियों को नौकरी से हटा दिया है। कंपनी ने भारत में शीर्ष स्तर पर पुनर्गठन के लक्ष्य के साथ यह कदम उठाया है। इस बारे में जानकारी रखने

स्वतंत्र प्रभात –

दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी और घरेलू ई-कॉमर्स दिग्गज Flipkart पर नियंत्रण वाली Walmart Inc ने अपने भारतीय कारोबार से जुड़े 56 शीर्ष अधिकारियों को नौकरी से हटा दिया है। कंपनी ने भारत में शीर्ष स्तर पर पुनर्गठन के लक्ष्य के साथ यह कदम उठाया है। इस बारे में जानकारी रखने वाले तीन सूत्रों ने रायटर्स को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि मुख्य रूप से कंपनी के रीयल एस्टेट डिविजन से अधिकारियों की छंटनी हुई है क्योंकि कंपनी के होलसेल मॉडल का विकास बहुत ठोस तरीके से नहीं हो सका है।

एक सूत्र ने रायटर्स को जानकारी दी कि ‘कंपनी ने फिजिकल स्टोर की जगह ई-कॉमर्स पर फोकस को शिफ्ट किया है और इसी वजह से यह निर्णय किया गया है।’ हालांकि, इस बारे में वालमार्ट से पूछे गए सवाल का अब तक कोई जवाब नहीं मिल सका है। उल्लेखनीय है कि Walmart Inc को भारत के ई-कॉमर्स बाजार से बहुत उम्मीदें हैं और इसी को ध्यान में रखते हुए 2018 में उसने 16 अरब डॉलर में Flipkart की बहुलांश हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया था। यह सबसे बड़े वैश्विक अधिग्रहणों में से एक है।

दूसरे सूत्र ने जानकारी दी कि वालमार्ट नये होलसेल स्टोर खोलने की गति धीमी कर सकती है क्योंकि उसका ध्यान बिजनेस टू बिजनेस और retail e-commerce के जरिए बिक्री बढ़ाने पर है। दो सूत्रों ने जानकारी दी कि कुछ अधिकारियों को पिछले सप्ताह पद से हटा दिया गया। इस सोमवार को भी कुछ अधिकारियों को भी पद से हटाया जा सकता है।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

राज्य उचित प्रक्रिया के बिना संपत्ति का अधिग्रहण नहीं कर सकता ।संपत्ति का अधिकार एक संवैधानिक अधिकार है। -सुप्रीम कोर्ट। राज्य उचित प्रक्रिया के बिना संपत्ति का अधिग्रहण नहीं कर सकता ।संपत्ति का अधिकार एक संवैधानिक अधिकार है। -सुप्रीम कोर्ट।
        स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो।     सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को निजी संपत्ति को "सार्वजनिक उद्देश्य" के लिए राज्य के मनमाने अधिग्रहण

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel