एकात्मता मंत्र व विजय महामंत्र के जप से आरम्भ हुई विहिप की बैठक

Swatantra Prabhat Picture
Published On

संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को समर्पण भाव से कार्य करना होगा। 


स्वतंत्र प्रभात 
 

सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बाइक, 45 वर्षीय अधेड़ की मौत Read More सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बाइक, 45 वर्षीय अधेड़ की मौत

घाटमपुर में पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत Read More घाटमपुर में पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत

महमूदाबाद-सीतापुर विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल प्रखंड रामपुर मथुरा की बैठक आज सीता इंटर कॉलेज में संपन्न हुई।बैठक का शुभारंभ जिला मंत्री कृतार्थ मिश्र ने ॐ उच्चारण,एकात्मता मंत्र व विजय महामंत्र के जप से कराया।

बैठक का संचालन जिला सहमंत्री अमरदीप अवस्थी व प्रखंड अध्यक्ष धीरेन्द्र मिश्र ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला मंत्री कृतार्थ मिश्र ने कहा की संगठन का कार्य ईश्वरीय कार्य है, सर्व समाज को जोड़ने के साथ-साथ सनातन धर्म के मान बिंदुओं की रक्षा और धर्म जागरण यह संगठन के प्रमुख कार्य हैं। संगठन के कार्यों को और अधिक गतिशील बनाने हेतु संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को समर्पण भाव से कार्य करना होगा। 

सड़क किनारे पैदल जा रहे वृद्ध को बाइक ने मारी टक्कर, सिर में गंभीर चोट, पैर टूटा Read More सड़क किनारे पैदल जा रहे वृद्ध को बाइक ने मारी टक्कर, सिर में गंभीर चोट, पैर टूटा

समाज को जोड़ने का जो कार्य श्री रामचंद्र जी ने किया, महाराणा प्रताप ने किया वही कार्य पिछले 57 वर्षों से विश्व हिंदू परिषद करता चला आ रहा है। हम सभी को जात-पात, ऊंच-नीच, छुआछूत के भेदभाव दूर हटकर एक शक्ति के रूप में एक साथ चल कर धर्म, समाज और सनातन धर्म के मानबिंदुओं की रक्षा हेतु कार्य करना है। 

 म सभी का कार्य एक समान है कोई कार्यकर्ता छोटा या बड़ा नहीं है कार्यक्षमता और कार्य क्षेत्र के आधार पर कार्यकर्ताओं को दायित्व प्रदान किए जाते हैं। संगठन के आगामी कार्यक्रमों की चर्चा व योजना बनाई गई।

 प्रखंड रामपुर मथुरा के नवीन दायित्वों की घोषणा भी की गई।बैठक में विहिप बजरंग दल के आलोक कुमार, विनीत मिश्र, मोहित द्विवेदी, प्रणय जैन, लकी पोरवाल, रवि पोरवाल, शुभाष शर्मा, अमन दीक्षित सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें