मोबाइल टावरों पर चढ़ने की घटनाओं पर रोक के लिए टावर मालिकों संग अहम बैठक

घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए इन्हें रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने पर जोर दिया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

भदोही में मोबाइल टावरों पर लोगों के चढ़ने की बढ़ती घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से मंगलवार को टावर मालिकों और ऑपरेटरों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।  बैठक की अध्यक्षता ज्ञानपुर क्षेत्राधिकारी चमन सिंह चावड़ा और प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज ने की।  अधिकारियों ने हाल के दिनों में मोबाइल टावरों पर चढ़ने की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए इन्हें रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने पर जोर दिया।
 
बैठक में सभी टावर स्वामियों एवं ऑपरेटरों को निर्देश दिए गए कि मोबाइल टावर परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए। टावरों के चारों ओर लगी कंटीले तारों की घेराबंदी की नियमित जांच कर उसे दुरुस्त रखा जाए, ताकि कोई भी अनधिकृत व्यक्ति परिसर में प्रवेश न कर सके। इसके अलावा अधिकारियों ने निर्देशित किया कि टावरों की सीढ़ियों के निचले हिस्से पर मजबूत ताला लगाया जाए, जिससे कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति टावर पर न चढ़ सके।
 
सभी टावर परिसरों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और कार्यशील सीसीटीवी कैमरे सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। पुलिस ने टावर संचालकों से सुरक्षा गार्डों की तैनाती करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को देने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि इन सुरक्षा उपायों के प्रभावी क्रियान्वयन से ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकेगा और जनपद में कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें