खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 7.6 किग्रा खुली हल्दी पाउडर सीज

अन्नपूर्णा कैंटीन सहित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित, जांच के लिए भेजे गए प्रयोगशाला

राजेश तिवारी Picture
Published On

ब्यूरो रिपोर्ट

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), सोनभद्र के आदेश तथा सहायक आयुक्त (खाद्य)-II, सोनभद्र के निर्देश के क्रम में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा चुर्क क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण अभियान चलाया गया।

IMG-20260930-WA0052

प्रयागराज को भा रहा है पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया का तेवर Read More प्रयागराज को भा रहा है पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया का तेवर

अभियान के दौरान चुर्क स्थित सीमेंट फैक्ट्री में संचालित मे० अन्नपूर्णा कैंटीन का निरीक्षण किया गया। टीम द्वारा कैंटीन से तैयार दाल एवं होमोजिनाइज्ड स्टैंडर्डाइज्ड दूध के नमूने संग्रहित किए गए। निरीक्षण के दौरान किचन में कार्यरत कार्मिकों को व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने सहित अन्य आवश्यक खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए तथा पाई गई कमियों के संबंध में सुधार सूचना जारी की गई।

16 राज्यों के सभी पत्रकारों ने डब्ल्यूजेआई की कार्यशाला में सीखी एआई की बारीकियां Read More 16 राज्यों के सभी पत्रकारों ने डब्ल्यूजेआई की कार्यशाला में सीखी एआई की बारीकियां

इसी क्रम में चुर्क बाजार स्थित मे० अशोक जनरल स्टोर के निरीक्षण के दौरान बिक्री हेतु भंडारित खुली हल्दी पाउडर का नमूना संग्रहित किया गया। मौके पर उपलब्ध 7.6 किलोग्राम हल्दी पाउडर को सीज किया गया। साथ ही प्रतिष्ठान संचालक को खुला मसाला पाउडर एवं खुला खाद्य तेल की बिक्री न करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।

बीजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की 02 ट्रैक्टर बैटरियों के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार Read More बीजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की 02 ट्रैक्टर बैटरियों के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

इसके अतिरिक्त चुर्क बाजार स्थित माँ विन्ध्यवासिनी इंटरप्राइजेज से कार्बोनेटेड वाटर (स्प्राइट ब्रांड) एवं कार्बोनेटेड वाटर (लिम्का ब्रांड) के नमूने भी संग्रहित किए गए।सभी संग्रहित नमूनों को जांच हेतु संबंधित प्रयोगशाला भेजा गया है। खाद्य विश्लेषक की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण की कार्रवाई निरंतर जारी रखी जाएगी।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें