फीचर्ड

ड्रमंडगंज में जलभराव से ग्रामीण परेशान, जाम नालियों की सफाई के लिए लोगों को खर्च करना पड़ रहा अपना पैसा
सोनभद्र पुलिस बनी उत्तर प्रदेश में नंबर-1, IGRS शिकायत निस्तारण में लगातार दूसरी बार प्रदेश में प्रथम स्थान
सरकारी संपत्ति पर कथित कब्जे का खेल जारी! कॉलोनी में टायर रखकर घेरा परिसर, सार्वजनिक शौचालय तक पर जमाई पकड़
इमरती कॉलोनी के सामने जलभराव की समस्या के निराकरण हेतु नगर पालिका द्वारा जल निकासी कार्य जारी
जिस जन्म प्रमाण पत्र को जांच के बाद सचिव ने बताया असंभव, वही प्रमाण पत्र दोबारा कैसे हुआ जारी? किसके आदेश पर चला पूरा खेल, ग्रामीणों ने उठाए गंभीर सवाल

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के आरोप में 03 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद में कानून-व्यवस्था, लोक शांति एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने पर जोर

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्र के नेतृत्व एवं प्रभारी निरीक्षक थाना रॉबर्ट्सगंज धर्मेन्द्र कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था, लोक शांति एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने हेतु प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम निपराज में दिनांक 29/30.08.2026 की रात्रि बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त/खंडित किए जाने की घटना के संबंध में वादी बाला प्रकाश राव पुत्र विश्वनाथ निवासी ग्राम निपराज, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 726/2026 धारा 298 भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय के निर्माण को मिली प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति Read More मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय के निर्माण को मिली प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति

प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा तत्काल घटना की जांच, संबंधित व्यक्तियों की पहचान तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रभावी कार्रवाई प्रारम्भ की गई। विवेचना के दौरान प्राप्त जानकारी के क्रम में आनन्द शंकर उर्फ बादशाह पुत्र विनोद कुमार निवासी ग्राम बहुआर, थाना रॉबर्ट्सगंज , शशि तिवारी पुत्र आनन्द निवासी ग्राम करौली, थाना रॉबर्ट्सगंज उम्र करीब 21 वर्ष एवं 3. सतेन्द्र उर्फ सतीश पुत्र रामनरेश निवासी ग्राम निपराज, थाना रॉबर्ट्सगंज, हाल पता ग्राम करौली, थाना रॉबर्ट्सगंज उम्र करीब 30 वर्ष की भूमिका प्रकाश में आई।

राहुल पर एफआईआर कानून के दुरूपयोग की पराकाष्ठा- प्रमोद तिवारी Read More राहुल पर एफआईआर कानून के दुरूपयोग की पराकाष्ठा- प्रमोद तिवारी

दिनांक 31.08.2026 को उक्त तीनों अभियुक्तगण को ग्राम बहुआर स्थित हनुमान मंदिर के पास से धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत समय करीब 13:15 बजे गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास-अभियुक्त आनन्द शंकर उर्फ बादशाह-

हरीश द्विवेदी के स्वागत को लेकर कप्तानगंज में दिखा जबरदस्त उत्साह, डॉ. ममता पाण्डेय के नेतृत्व में निकली भव्य रैली Read More हरीश द्विवेदी के स्वागत को लेकर कप्तानगंज में दिखा जबरदस्त उत्साह, डॉ. ममता पाण्डेय के नेतृत्व में निकली भव्य रैली

मु0अ0सं0- 0645/2017, धारा 323, 336, 427, 504, 506 भा0द0सं0, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, मु0अ0सं0- 0172/2019, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, मु0अ0सं0- 0719/2022, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, मु0अ0सं0- 0355/2026, धारा 3/25 आयुध अधिनियम तथा धारा 305, 317(2), 329(2) बीएनएस, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।

अभियुक्त सतेन्द्र उर्फ सतीश पटेल-मु0अ0सं0- 0727/2016, धारा 379 भा0द0सं0, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, मु0अ0सं0- 0477/2020, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, मु0अ0सं0- 0679/2021, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।

अभियुक्त शशि तिवारी- मु0अ0सं0- 0568/2019, धारा 3(2)(va) एससी/एसटी एक्ट तथा धारा 504, 506 भा0द0सं0, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, मु0अ0सं0- 0676/2022, धारा 401 भा0द0सं0, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, मु0अ0सं0- 0789/2025, धारा 3(1)(घ), 3(1)(ट), 3(2)(va) एससी/एसटी एक्ट तथा धारा 115(2), 316(2), 351(2), 352 बीएनएस, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में-उ0नि0 बृजेश सिंह, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, हे0का0 हेमन्त बारी शामिल रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार