लहरपुर में आरोग्य मेले में 51 मरीजों की जांच

बदलते मौसम में वायरल फीवर, डायरिया और खांसी-जुकाम के मरीज बढ़े

Swatantra Prabhat Picture
Published On

लहरपुर सीतापुर। क्षेत्र के अकबरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। बदलते मौसम और रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने से बड़ी संख्या में लोग स्वास्थ्य केंद्र पहुंच रहे हैं।
 
आरोग्य मेले में करीब 51 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श के साथ नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गईं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. अख्तर हुसैन ने मरीजों की जांच करते हुए उन्हें बदलते मौसम में स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि लगातार गर्मी और बारिश के कारण मौसम में हो रहे बदलाव से वायरल फीवर, डायरिया, खांसी-जुकाम, त्वचा एवं पेट संबंधी रोगों के मरीज सामने आ रहे हैं।
 
उन्होंने लोगों से साफ पानी पीने, आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा किसी भी तरह के बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की।
 
आरोग्य मेले में पहुंचे ग्रामीणों को संचारी रोगों से बचाव और उनकी रोकथाम के उपायों के प्रति भी जागरूक किया गया। इसके साथ ही लोगों को आयुष्मान कार्ड के लाभ तथा परिवार कल्याण संबंधी योजनाओं की जानकारी दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर में डॉ. अख्तर हुसैन द्वारा नियमित रूप से मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जरूरतमंद और असहाय परिवारों को उपचार एवं परामर्श मिलने से उन्हें काफी राहत मिल रही है। क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चिकित्सक की सक्रियता चर्चा का विषय बनी हुई है।

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार