तहसील दिवस में पहुंची एडीएम प्रशासन सनी शिकायतें दिया निर्देश
महिलाओं ने भी सामूहिक रूप से प्रार्थना पत्र देकर गांव नकटी में शराब की भट्टी से हो रही समस्याओं को लेकर शिकायती पत्र दिया
बरेली/ नवाबगंज तहसील समाधान दिवस में एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह पहुंची साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद मिश्रा के पहुंचने पर तहसील दिवस में फरियादियों की भीड़ जुटी यहां पर आई शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए एडीएम प्रशासन ने अधीनस्थों को कड़े निर्देश दिए।
और कहा तहसील दिवस की शिकायतों का निष्पक्ष निस्तारण किया जाए किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी यहीं पर किसानों की समस्या लेकर किसान यूनियन के लोगों ने भी अपना शिकायती पत्र किसानों से संबंधित सोपा यहीं पर विकासखंड भरपुरा की महिलाओं ने भी सामूहिक रूप से प्रार्थना पत्र देकर गांव नकटी में शराब की भट्टी से हो रही समस्याओं को लेकर शिकायती पत्र दिया।
और उन्होंने कहा इस शराब की भट्टी को गांव से बाहर हटाकर कहीं स्थापित किया जाए इसकी वजह से गांव में बच्चे बूढ़े सभी शराब पीना सीख गए हैं जिसके कारण परिवारों का जीना दुबर हो गया है इस को लेकर एडीएम प्रशासन ने दिया जांच का प्रभारी निरीक्षक क्यों लड़िया को सौंप दी ।
और कहा जांच करके रिपोर्ट दें तभी अग्रिम कार्रवाई होगी इसी तरह चकमार्गों पर कब्जे आदि की शिकायतें रही यहीं पर पुलिस से संबंधित मामलों में अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र मिश्रा ने सभी मामलों में तुरंत कार्यवाही करने का निर्देश थाना प्रभारी को दिया यहां पर उपस्थित एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र मिश्रा।
उप जिला अधिकारी सचिन यादव तहसीलदार अभिषेक तिवारी नायब तहसीलदार शोभित चौधरी खंड विकास अधिकारी नवाबगंज महेश चंद्र शाक्य भदपुरा ईशा हर्षिता अग्निहोत्री खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार प्रभारी निरीक्षक क्यों लड़िया वेद सिंह नवाबगंज अरुण कुमार श्रीवास्तव हाफिजगंज के साथ अन्य विभागों के लोग उपस्थित थे यहां पर आई शिकायतों का निस्तारण करने के लिए एडीएम प्रशासन ने सभी विभागों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी साथ ही पूर्व आयोजित हुए तहसील दिवस में जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए निर्देशों की भी समीक्षा की गई।
किसान यूनियन तहसील समाधान दिवस bareilly farmers union nawabganj Public Grievance Hearing किसानों की समस्याएं बरेली Farmers Issues नवाबगंज जनसुनवाई तहसील दिवस शिकायतें Complaint Resolution Tehsil Samadhan Diwas एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह ADM Purnima Singh मुकेश चंद्र मिश्रा Mukesh Chandra Mishra शिकायतों का निस्तारण Tehsil Day Complaints शराब की भट्टी Liquor Shop गांव से हटाने की मांग


Comments