झारखंडी महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

सावन  माह के पहले सोमवार को उसका बाजार कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र में स्थित शिवालयों में भक्तों की सुबह से ही काफी भीड़ हो गई। ॐ नमः शिवाय, हर हर महादेव के जयघोष के बीच लोगों ने जलाभिषेक कर सुख शांति की बाबा भोलेनाथ से प्रार्थना किया।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता 
 
सिद्धार्थनगर।
 
सावन  माह के पहले सोमवार को उसका बाजार कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र में स्थित शिवालयों में भक्तों की सुबह से ही काफी भीड़ हो गई। ॐ नमः शिवाय, हर हर महादेव के जयघोष के बीच लोगों ने जलाभिषेक कर सुख शांति की बाबा भोलेनाथ से प्रार्थना किया।
 
झारखंडी महादेव मंदिर महदेवा राय में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का दर्शन, पूजन एवं जल अभिषेक  किया। भक्तों ने शिवलिंग पर दूध, मधु, रोली, चंदन, पुष्प, बेलपत्र, द्रव्य, दक्षिणा आदि अर्पित कर पूजा किया।
 
नगर पंचायत अध्यक्ष मंजू जायसवाल एवं उनके पति हेमंत कुमार जायसवाल ने भी क्षेत्र के श्रद्धालुओं के साथ दर्शन एवं पूजा किया। कस्बा अंतर्गत स्थित प्राचीन शिवमन्दिर में भी भारी संख्या में लोगों ने सावन के पहले सोमवार को भगवान भोलेनाथ का पूजा अर्चना किया। क्षेत्र के केवटलिया, कर्मा, सुगही, ऊटिया, उसकी, उसका राजा में भी भक्तों ने शिवमंदिर में पूजा करके सुखमय जीवन का आशीर्वाद मांगा। अनेक श्रद्धालुओं ने अपने घर एवं मंदिरों में रुद्राभिषेक भी कराया।
 
About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें