गला दबाकर हत्या की कोशिश का आरोप, महिला से मारपीट

.....कहारन टोला की घटना, पांच नामजद आरोपियों पर मुकदमा; बेटी से अभद्रता का भी आरोप

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

मोहनलालगंज, संवाददाता।  मोहनलालगंज कस्बे के कहारन टोला में एक महिला के साथ मारपीट कर गला दबाकर हत्या की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
कहारन टोला निवासी रामा देवी पत्नी रमेश ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके घर के पास रहने वाले कुलदीप, वैष्णवी, रंजीत, वैभव तथा उनकी मां ने गाली-गलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया और मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर वह कोतवाली पहुंचीं और पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की।
 
रामा देवी का कहना है कि यदि वह मौके से भागकर अपनी जान न बचातीं तो आरोपी उनका गला दबाकर हत्या कर देते। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनकी बेटी के साथ भी अभद्रता की, गाली-गलौज की और मारपीट की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
मामले को लेकर क्या बोले एसीपी 
 
एसीपी मोहनलालगंज राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें