किसान पथ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, भाई घायल

........पीड़ित पिता की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सीसीटीवी फुटेज से होगी वाहन की पहचान

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

मोहनलालगंज, संवाददाता।  किसान पथ पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका सगा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
मॉल थाना क्षेत्र के आदर्श थावर गांव निवासी प्यारे लाल के अनुसार उनका पुत्र अरुण कुमार अपने भाई सतीश कुमार के साथ नौ जुलाई की रात गोण्डा से बाइक (यूपी-32-आरएस-6494) से घर लौट रहा था। देर रात मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरनपुर गांव के पास किसान पथ पुल पर पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
 
हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान सतीश कुमार ने दम तोड़ दिया। वहीं अरुण कुमार का इलाज जारी है।पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
एसीपी मोहनलालगंज राजेश कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात वाहन एवं उसके चालक की पहचान की जा रही है। पहचान होने के बाद नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें