16 से 22 जुलाई तक जनपद में चलेगा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता अभियान

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रवेश हेतु आनलाईन आवेदन शुरू

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

(समाचार -1)

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रवेश हेतु आनलाईन आवेदन शुरू

IMG-20260713-WA1013
 
आगामी 04 अगस्त मध्य रात्रि तक कर सकते हैं आवेदन

अम्बेडकर नगर।

प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान विनय कुमार सिंह ने बताया कि राजकीय आई०टी०आई० अकबरपुर, अम्बेडकर नगर के विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश हेतु आनलाईन आवेदन की सुविधा दिनांक 11 जुलाई से 04 अगस्त 2026 की मध्य रात्रि 12.00 बजे तक उपलब्ध रहेगी। आनलाइन आवेदन करने के लिए किसी भी साइबर कैफै अथवा जन सेवा केन्द्र से कराया जा सकता है। जिसकी बेबसाइट- http//www.scvtup.in है। आवेदन से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी / सुझाव के लिए कार्यालय प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अकबरपु अम्बेडकर नगर से किसी भी कार्यदिवस में संपर्क किया जा सकता है।

पुलिस पर मारपीट के गंभीर आरोप Read More पुलिस पर मारपीट के गंभीर आरोप


(समाचार -2)


16 से 22 जुलाई तक जनपद में चलेगा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता अभियान

मुख्यमंत्री के वर्चुअल सम्मेलन कार्यक्रम का अफीम कोठी में देखा गया सजीव प्रसारण Read More मुख्यमंत्री के वर्चुअल सम्मेलन कार्यक्रम का अफीम कोठी में देखा गया सजीव प्रसारण


जिलाधिकारी ने "जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं कोई विकल्प"* थीम पर आयोजित होने वाले “भूजल सप्ताह” के सफल आयोजन को लेकर तैयारियों की समीक्षा की

दिव्यांगजनों की तिरंगा यात्रा को मुख्य अतिथि दीपक मौर्या ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना Read More दिव्यांगजनों की तिरंगा यात्रा को मुख्य अतिथि दीपक मौर्या ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

अम्बेडकरनगर

शासन के निर्देशानुसार 16 से 22 जुलाई 2026 तक "जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं कोई विकल्प" थीम पर आयोजित होने वाले “भूजल सप्ताह” के सफल एवं प्रभावी आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक किया।

IMG-20260713-WA1032

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि भूजल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता है। जल संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देते हुए प्रत्येक विभाग निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करे। उन्होंने निर्देश दिए कि सप्ताह के दौरान जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण एवं जल के विवेकपूर्ण उपयोग के संबंध में व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएँ।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यालयों, ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों तथा विभिन्न सरकारी संस्थानों में जल संरक्षण विषयक गोष्ठियां, शपथ ग्रहण, पौधरोपण, जागरूकता रैलियां एवं अन्य जनभागीदारी आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएँ। साथ ही वर्षा जल संचयन संरचनाओं, तालाबों, अमृत सरोवरों एवं अन्य जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के कार्यों को प्राथमिकता के साथ संचालित किया जाए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने डीसी मनरेगा को ग्राम पंचायतों में तालाबों/अमृत सरोवरों की बेहतर साफ सफाई कर व्यवस्थित करने और रेलिंग आदि लगवाने के निर्देश दिए। खेल के मैदानों को ओपन जिम के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर समस्त खंड विकास अधिकारियों को अक्रियाशील वाटर बॉडी को आगामी दो दिवस में चिन्हित कर अभियान के दौरान श्रमदान  करते हुए उनका पुनरुद्धार कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने पंचायत राज विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा आदि अधिकारियों को पंचायत भवनों, स्कूलों आदि सभी  में रैन वाटर हार्वेस्टिंग बनाए जाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, सहायक अभियंता लघु सिंचाई सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments